राज कुंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'पगड़ी ने जिंदगी बदल दी...' राज कुंद्रा फिल्म 'मेहर' में अपने रोल से हुए भावुक

Raj Kundra: बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पंजाबी फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है। ऐसे में अब उन्होंने फिल्म में पगड़ी पहनने के खास अनुभव को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Raj Kundra Punjabi Film Mehar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस वर्ल्ड में अपनी पहचान बना चुके राज कुंद्रा अब अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया हैं। वह अपनी पहली फिल्म ‘मेहर’ के जरिए पंजाबी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में राज एक सिख किरदार करमजीत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने पगड़ी भी धारण की है।

इसी बीच हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने पगड़ी पहनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का बेहद खास पल बताया। वीडियो में वह फिल्म के कुछ सीन और बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) पलों के साथ नजर आ रहे हैं।

राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक नोट

दरअसल, राज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "मेरी पहली फिल्म 'मेहर' में पगड़ी पहनना सिर्फ एक किरदार का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरी आत्मा को छू लिया। उस पगड़ी का वजन मेरे लिए सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं था, बल्कि यह जिम्मेदारी, सम्मान और सिख धर्म के सिद्धांतों का प्रतीक बन गया।"

'मेहर' में पगड़ी पहनने के अनुभव को बताया खास

उन्होंने यह भी बताया कि अब वह हमेशा अपने बाल ढक कर रखेंगे और सिख धर्म के सिद्धांतों को सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी पूरी श्रद्धा के साथ अपनाएंगे। राज ने यह अनुभव साझा करते हुए कहा कि पगड़ी ने उन्हें अंदर से मजबूत बनाया और एक ऐसे समुदाय से जोड़ा, जिसे वह बेहद सम्मान देते हैं।

राज कुंद्रा ने फिल्म की टीम को भी धन्यवाद देते हुए लिखा, "मेरे किरदार को जीवंत करने और मेरी पगड़ी बांधने में जो प्यार और समर्पण टीम ने दिखाया, उसके लिए मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आपने मुझे एक नई पहचान दी है।"

इस थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें, राज कुंद्रा की फिल्म ‘मेहर’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म में दर्शकों को राज कुंद्रा का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलने वाला है। साथ ही यह फिल्म सिर्फ उनके अभिनय की शुरुआत नहीं है, बल्कि उनके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक भी बन चुकी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग