राजकपूर पुण्यतिथि (सोर्स सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि

Raj Kapoor Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शानदार फिल्मों में काम करने वाले 'शोमैन' यानी राजकपूर की पुण्यतिथि पर उन्हे याद कर श्रद्धांजलि दी।

वंदना शर्मा

Raj Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'आवारा', 'बरसात', 'श्री 420', और 'संगम' जैसी शानदार फिल्मों में काम करने वाले 'शोमैन' यानी राजकपूर की पुण्यतिथि पर उन्हे याद कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय सिनेमा में 'शोमैन' और 'भारतीय चार्ली चैपलिन' के नाम से राजकपूर मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के तौर पर बेहतरीन काम किया।

अभिनेता जैकी श्रॉफ इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर राजकपूर की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा कि राजकपूर जी को उनकी पुण्यतिथि पर प्यार से याद कर रहा हूं। शेयर की गई इस तस्वीर में युवा राजकपूर एक शानदार सूट और साथ में पैटर्न वाली टाई पहने हुए नजर आ रहे है।

मशहूर अभिनेता राज कपूर की प्रेरणादायक कहानी

राजकपूर दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे थे और उन्होंने ही कपूर खानदान की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाया और साथ ही भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियों में से एक नाम बन गए। एक क्लैपर बॉय के रूप में राजकपूर ने अपने सफर की शुरुआत की थी। और देखते ही देखते शोमैन हिन्दी फिल्म जगत में एक प्रभावशाली अभिनेता के साथ साथ निर्माता और निर्देशक के रूप में एक महान और अद्वितीय विरासत बनाई। एक अभिनेता के रूप में उनकी प्रथम भूमिका 1947 में नील कमल में अभिनेत्री मधु बाल के साथ थी।

इसके बाद राजकपूर ने महज 24 साल की उम्र में अपना खुद का स्टूडियो 'आर.के. फिल्म्स' को स्थापित किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1948 में आई थी जिसका नाम 'आग' था। 1951 में उनकी फिल्म आवारा ने उन्हे अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी शुरुआती फिल्मों में नेहरूवादी समाजवाद और आम आदमी के संघर्ष की झलक मिलती है।

कई शानदार फिल्मों का किया निर्देशन

उन्होंने बरसात, श्री 420, जागते रहो और जिस देश में गंगा बहती है जैसी कालजयी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी और आत्म- कथात्मक फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का भी निर्माण और निर्देशन किया। यह फिल्म उनकी  सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल