फैंस को पसंद आई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2'  
मनोरंजन

Raid 2 Public Review: फैंस को पसंद आई अजय देवगन की 'रेड 2', दर्शक बोले- फुल पैसा वसूल

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अजय एक बार फिर ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में लौटे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है। फैंस के रिव्यू को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म साल 2025 की एक और बड़ी हिट साबित होगी। रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में है।

अजय देवगन एक बार फिर पर्दे पर ईमानदार और सख्त आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में लौट आए हैं। सालों पहले रेड में अपने बेधड़क अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस बार रेड 2 में अमय पटनायक की राहें और भी कठिन हो जाती हैं, जब उसका मुकाबला एक अत्यंत शक्तिशाली और चालाक भ्रष्ट राजनेता से होता है, जिसे रितेश देशमुख ने बखूबी निभाया है।

फिल्म की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल रेड से होती है, जो कई रहस्यों का पर्दाफाश करती है। लेकिन जब छापे के बाद भी नतीजे सामने नहीं आते और मीडिया और सत्ता तंत्र मिलकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करते हैं, तब अमय पटनायक का संघर्ष कहीं ज्यादा व्यक्तिगत हो जाता है। फिल्म में वाणी कपूर का किरदार भी कहानी में गहराई लाता है। उन्होंने एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो अमय की लड़ाई में एक अहम मोड़ बनती है।

अजय देवगन की 'रेड 2' फैंस को काफी पसंद आ रही है। ट्विटर पर फिल्म के रुझान आ रहे हैं। कोई इसे बेहतरीन बता रहा है, तो कुछ लोग सिर्फ अजय देवगन की एक्टिंग के बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म को दर्शक फुल पैसा वसूल बता रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्टिंग और निर्देशन सबकी तारीफ हो रही है। एक फैन ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रेड 2 पावरफुल है।

सिनेमाघर से बाहर निकलते दर्शक कह रहे हैं कि यह फिल्म न केवल एंटरटेन करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है। एक दर्शक ने कहा कि ये फिल्म आपको पहले सीन से पकड़ लेती है और अंत तक छोड़ती नहीं। अजय देवगन ने फिर से साबित कर .दिया कि वो क्यों रियल सिनेमा के किंग हैं। रितेश देशमुख की निगेटिव भूमिका को भी लोगों ने सराहा है। उन्होंने जिस प्रभावशाली तरीके से भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया है।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख