अजय देवगन छक्के छुड़ा रहे हैं रितेश देशमुख, रेड 2 में हीरो पर भारी पड़ा विलेन! 
मनोरंजन

Raid 2 Movie: रितेश देशमुख विलेन बनकर छुड़ा रहे अजय देवगन का पसीना, दर्शक बोले सुपरहिट फिल्म

Raid 2: अजय देवगन और रितेश देशमुख की बहुचर्चित फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। विलेन के तौर पर रितेश देशमुख ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

अनिल सिंह

Raid 2: अजय देवगन और रितेश देशमुख की बहुचर्चित फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर दर्शक इसे सुपरहिट फिल्म बता रहे हैं। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रेड 2 का ट्रेलर जारी किया गया है। 19 घंटे में ही ट्रेलर को एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।  रितेश देशमुख का विलेन वाला अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया है। रितेश देशमुख का किरदार एक भ्रष्ट नेता का किरदार है और वह इस किरदार में ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर बने अजय देवगन यानी अमेय पटनायक का पसीना छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

रितेश देशमुख और अजय देवगन के बीच जबरदस्त डायलॉग ट्रेलर में मौजूद है और दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों की यह फाइट को देखने के बाद दर्शक ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे सुपरहिट फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। रितेश देशमुख और अजय देवगन के कांबिनेशन को बॉलीवुड का परफेक्ट मसाला कॉन्बिनेशन बताया जा रहा है। 1 मई 2025 को रेड 2 रिलीज होगी।

2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में वह सब कुछ है जो दर्शक देखना चाहते हैं, उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म में भी वह सब कुछ मिलेगा जो वह देखना चाहते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल, रजत कपूर और वाणी कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सब अपने अपने दमदार किरदार में ट्रेलर में दिखाई दिए हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि अमेय पटनायक के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रितेश देशमुख ने इससे पहले भी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है, लेकिन इस बार दर्शक उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए