मनोरंजन

राहुल देव ने भाई मुकुल देव की मौत पर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोले- कोई टच में नहीं था

मुकुल देव की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। अब करीब एक महीने बाद उनके भाई राहुल देव का हैरान करने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मुकुल देव की मौत डिप्रेशन की वजह से नहीं हुई।

अनिल सिंह

मुंबई: 23 मई को दिल्ली में मुकुल देव का निधन हुआ। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में शोक भरा माहौल देखने को मिला। बॉलीवुड कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जताया। तो वहीं रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि उनका निधन डिप्रेशन की वजह से हुआ है, लेकिन अब मुकुल के निधन के 23 दिन बाद उनके भाई राहुल देव ने उनकी मौत को लेकर हैरान करने वाली जानकारी दी है और बताया है कि उनकी मौत डिप्रेशन की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि उसका कारण खराब खान-पान की आदत थी। राहुल देव ने यह भी बताया कि बीते 6 साल उन्होंने मुश्किलों में बिताए।

राहुल देव ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया कि मुकुल 8 और आधे दिनों तक आईसीयू में रहे। मेडिकली, यह खराब खान-पान की आदतों की वजह से था। मौत के चार दिन पहले उन्होंने खाना पीना बिल्कुल बंद कर दिया था। बेशक वह अकेलापन महसूस कर रहा था, जिंदगी में उसकी दिलचस्पी खत्म हो गई थी, लेकिन वह डिप्रैस नहीं था, बातचीत के दौरान उन्होंने बताया साल 2019 में मुकुल दिल्ली शिफ्ट हो गए थे, उसी साल पिता का निधन हुआ, 4 साल बाद मां का देहांत, उसके बाद उन्होंने खुद को राइटिंग में लगा लिया। अकेले में रहना पसंद करने लगे।

मुकुल की मौत के बारे में बात करते हुए राहुल देव ने यह भी बताया कि मुकुल में हाल के दिनों में भले ही अपना कुछ वजन बढ़ा लिया था, लेकिन उन्होंने हाफ मैराथन दौड़ लगाई थी। जब कोई खुद की परवाह करना बंद कर देता है। तो यह पता चलता है... आगे राहुल ने पूछा, 2019 और 2024 के बीच वास्तव में उनके संपर्क में कौन रहा? क्या लोग उनसे मिलने अस्पताल गए थे या उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हुए? आपको बता दे कि मुकुल देव की दो फिल्में अभी रिलीज होने वाली है, जबकि हाल ही में उन्होंने अजय देवगन की फिल्म सरदार 2 की शूटिंग को कंप्लीट किया था।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट