पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म राहु केतु (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Rahu Ketu Review: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी ने जीता दिल, कॉमेडी से भरी है फिल्म

Rahu Ketu Comedy Film: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ कॉमेडी, जादू और पौराणिक तत्वों का मजेदार मिश्रण है। फिल्म हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट चाहने वालों के लिए परफेक्ट वॉच है।

सोनाली झा

Rahu Ketu Movie Review: 'फुकरे' की मशहूर जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। फिल्म 'राहू केतु' न केवल हंसी का तड़का लगाती है, बल्कि इसमें जादू और पौराणिक कथाओं का एक अनोखा मेल भी देखने को मिलता है। फिल्म राहु केतु सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पीयूष मिश्रा और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी चुरु लाल शर्मा नामक एक लेखक की जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नोटबुक से दो किरदार, राहू और केतु, असल जिंदगी में आ जाते हैं। इनका मकसद भ्रष्टाचार से लड़ना था, लेकिन अपनी फूटी किस्मत की वजह से ये खुद मुसीबतों के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब 'मीनू टैक्सी' नाम की एक शातिर लड़की उस जादुई नोटबुक को चुरा लेती है और इनकी किस्मत को अपने इशारों पर नचाने लगती है। माफिया, जादू और कॉमेडी के बीच फंसी यह फिल्म अंत में 'कंतारा' जैसा एक चौंकाने वाला क्लाइमेक्स देती है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

फिल्म की खूबियां

फिल्म की खूबियों की बात करें तो सबसे पहले पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जुगलबंदी ध्यान खींचती है। ‘फुकरे’ के बाद एक बार फिर दोनों की शानदार केमिस्ट्री फिल्म की जान बनकर उभरती है, जहां उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब हंसाती है। इसके साथ ही नियति को एक जादुई नोटबुक से जोड़कर उसमें पौराणिक तत्वों का तड़का लगाना बॉलीवुड के लिए एक ताजा और अनोखा कॉन्सेप्ट साबित होता है।

कहां रह गई कमी

फिल्म में कुछ कमियां भी नजर आती हैं। इसका दूसरा हिस्सा थोड़ा लंबा और बिखरा हुआ महसूस होता है, जिससे कहानी की पकड़ कुछ जगह ढीली पड़ जाती है। वहीं, कई मौकों पर जादू और वास्तविकता के बीच तालमेल कमजोर पड़ता दिखता है, जिसके कारण कुछ चुटकुले दर्शकों पर अपेक्षित असर नहीं छोड़ पाते। तकनीकी तौर पर फिल्म के विजुअल्स काफी रंगीन हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने कहानी की रफ्तार को बनाए रखते हैं। हालांकि, एडिटिंग थोड़ी और कसी हुई हो सकती थी।

अभिनय और तकनीकी पक्ष

अभिनय और तकनीकी पक्ष की बात करें तो वरुण शर्मा ने राहू के किरदार में अपनी मासूमियत और फिजिकल कॉमेडी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, केतु के रूप में पुलकित सम्राट ने अपने अभिनय में गहराई दिखाई है, खासकर उन सीन्स में जहां वह एक नायक के तौर पर उभरते नजर आते हैं। मीनू टैक्सी के रोल में शालिनी पांडे अपने चुलबुले और शरारती अंदाज से फिल्म में नई ऊर्जा भरती हैं।

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की फिल्म

फिल्म राहु केतु में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पीयूष मिश्रा और शालिनी पांडे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है, जबकि इसे उमेश कुमार बंसल, सूरज सिंह, वर्षा कुकरेजा और प्रगति देशमुख ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। करीब 2 घंटे 17 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म को 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां