राघव जुयाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस...फिर बने 'किंग ऑफ स्लो मॉशन', फिल्मों में निभाया विलेन का रोल

Raghav Juyal King of Slow Motion: देहरादून से निकले फेमस डांसर राघव जुयाल ने टीवी शोज से पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड का रुख किया, जहां फिल्म 'किल' में उनके विलेन के रोल ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई।

यति सिंह

Raghav Juyal Birthday Special: देहरादून के एक सामान्य परिवार से निकलकर मुंबई में अपनी खास पहचान बनाना किसी सपने जैसा होता है। राघव जुयाल ने इस सपने को न सिर्फ जिया, बल्कि इसे अपनी कड़ी मेहनत से सच में बदला है। टेलीविजन पर अपनी अनूठी डांसिंग स्टाइल से लाखों दिलों को जीतने वाले राघव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

करियर के शुरुआती दौर में एक डांसर के रूप में पहचान बनाने वाले इस कलाकार ने हाल के दिनों में बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनकी यह जर्नी युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

यूट्यूब से सीखा डांस और पिता से छुपाकर की प्रैक्टिस

राघव का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उनके पिता दीपक जुयाल कानून के पेशे में हैं और मां अलका बख्शी जुयाल एक कुशल गृहिणी हैं। बचपन से ही राघव के मन में डांस के लिए एक गहरा आकर्षण था। हालांकि, शुरुआत में उनके माता-पिता इस क्षेत्र में करियर बनाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे।

इसी वजह से राघव घर पर छुप-छुपकर डांस की प्रैक्टिस करते थे। जैसे ही पिता के घर लौटने की आवाजा आती, वह फौरन अपनी किताबें खोलकर पढ़ाई करने का नाटक करने लगते थे। बिना किसी अलग ट्रेनिंग के उन्होंने यूट्यूब की मदद से डांस की बारीकियां सीखीं और स्लो मोशन स्टाइल को आगे बढ़ाया की।

डांस इंडिया डांस ने बदली किस्मत और मिली अलग पहचान

राघव जुयाल ने साल 2011 में पहली बार एक टीवी शो के जरिए छोटे पर्दे पर कदम रखा था। लेकिन उन्हें असली कामयाबी डांस इंडिया डांस सीजन 3 से हासिल हुई। इस मंच पर उनके अनोखे स्लो मोशन वॉक ने लोगों के साथ-साथ जजेस को भी हैरान कर दिया था।

इस शो में राघव जुयाल भले ही सेकंड रनर-अप रहे, लेकिन पॉपुलरेटी के मामले में वह सबसे आगे निकल गए। इसके बाद उन्होंने कई बच्चों के डांस शोज में बतौर कोरियोग्राफर काम किया और अपनी टीम को विनर भी बनाया।

विलेन के खूंखार रूप ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

साल 2014 में फिल्म सोनाली केबल से राघव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई डांस आधारित फिल्मों का हिस्सा बने। लेकिन साल 2024 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म किल ने उनके करियर की दिशा को पूरी तरह बदल दिया।

इस फिल्म में उन्होंने एक बेहद क्रूर और खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए। उनके इस निगेटिव रोल की हर तरफ जमकर तारीफ हुई। इस बेमिसाल परफॉर्मेंस के लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया, जिसने उन्हें एक दमदार एक्टर के रूप में सबके सामने लाया।

हाल ही में राघव जुयाल आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चाओं में थे। सीरीज में राघव के काम की तारीफ भी हुई थी। खासकर इमरान हाशमी के साथ वाला सीन, जिसमें राघव जुयाल ‘कहो न कहो’ गाना गाते हैं, वो काफी वायरल हुआ है।

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन