साली मोहब्बत फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘झूठ और बेवफाई’ के जाल में उलझीं राधिका आप्टे, जल्द OTT पर मचाएंगी तहलका, जानें कब फिल्म देगी दस्तक

Radhika Apte Movie: राधिका आप्टे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रहस्य, धोखा और हत्या की कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी।

स्नेहा मौर्या

Saali Mohabbat OTT Release: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार राधिका आप्टे एक बार फिर दर्शकों के लिए दमदार किरदार लेकर आ रही हैं। टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनी उनकी नई फिल्म ‘साली मोहब्बत’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक इंटेंस सस्पेंस थ्रिलर है, जो दर्शकों को रहस्य और रोमांच की गहराइयों में ले जाएगी।

इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 22 नवंबर 2024 को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI), गोवा में होगा। फिल्म को इसके प्रीमियर से पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और समीक्षक इसे राधिका आप्टे के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

‘साली मोहब्बत’ में इस किरदार में नजर आई हैं राधिका

‘साली मोहब्बत’ में राधिका आप्टे ने स्मिता नाम की महिला का किरदार निभाया है, जो फुरस्तगढ़ नाम के एक छोटे से गांव में रहती है। पहली नजर में उसकी जिंदगी सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में ऐसे रहस्य खुलते हैं जो दर्शकों को झकझोर देते हैं। झूठ, विश्वासघात, बेवफाई और हत्या जैसे घटनाक्रमों के बीच स्मिता का जीवन एक खतरनाक मोड़ लेता है।

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, सस्पेंस और गहराता जाता है। टिस्का चोपड़ा ने निर्देशन में माहिरता दिखाते हुए हर सीन को इतनी बारीकी से गढ़ा है कि दर्शक आखिरी पल तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते। फिल्म का अंत कई सवाल छोड़ जाता है, जो इसे एक सोचने पर मजबूर करने वाली थ्रिलर बनाता है। ‘साली मोहब्बत’ जल्द ही ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसकी घोषणा प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक पोस्टर जारी कर की। इस फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा, ज्योति देशपांडे और दिनेश मल्होत्रा ने किया है।

रहस्य और ड्रामा से भरपूर होगी कहानी

राधिका आप्टे के साथ फिल्म में अनुराग कश्यप, दिव्येंदु शर्मा, चाहत अरोड़ा, कुशा कपिला और शरत सक्सेना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विदुषी तिवारी ने की है, जिन्होंने हर फ्रेम को भावनाओं और सस्पेंस से भर दिया है। अगर आप रहस्य और ड्रामा से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो ‘साली मोहब्बत’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं, धोखे और रहस्यों की भूलभुलैया में ले जाकर एक अविस्मरणीय अनुभव देने वाली है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी