राधिका आप्टे ने बताया इंडियन प्रोड्यूसर ने प्रेग्नेंसी के वक्त किया था दुर्व्यवहार 
मनोरंजन

प्रेग्नेंसी में डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया, राधिका आप्टे का प्रोड्यूसर पर चौकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस Radhika Apte ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, बताया है प्रेगनेंसी के दौरान एक प्रोड्यूसर ने उन्हें डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Radhika Apte: राधिका आप्टे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह कम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने दोनों जगह काम को लेकर अपने अनुभव को साझा किया और एक चौकाने वाला खुलासा करते हुए राधिका आप्टे ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं और इंडियन प्रोड्यूसर को जब यह बात पता चली तो उन्होंने राधिका आप्टे के साथ गलत व्यवहार किया था। एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी सुनकर इंडियन प्रोड्यूसर खुश नहीं थे। वहीं फॉरेन प्रोड्यूसर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दे रहे थे। राधिका आप्टे ने बताया यही दोनों जगह का एक बड़ा फर्क है।

राधिका आप्टे ने नेहा धूपिया के फ्रीडम टू फीड लाइव सेशन में बातचीत के दौरान बताया कि इंडियन प्रोड्यूसर ने प्रेगनेंसी के बाद उन्हें डॉक्टर के पास भी नहीं जाने दिया था। उन्होंने बताया कि मैं जिस इंडियन प्रोड्यूसर के साथ काम कर रही थी वह मेरी प्रेगनेंसी की खबर सुनकर खुश नहीं था, मेरा वजन बढ़ रहा था, उसके बावजूद उसने मुझे कसे हुए कपड़े पहनने पर मजबूर किया।

इंडियन प्रोड्यूसर की हरकत थी निराशाजनक

बातचीत के दौरान राधिका आप्टे ने आगे यह भी बताया कि मुझे प्रेग्नेंट हुए 3 महीने हो गए थे, मुझे क्रेविंग्स हो रही थी, इसलिए मैं बहुत ज्यादा खाना खा रही थी और शारीरिक बदलावों से गुजर रही थी। लेकिन समझने के बजाय उस इंडियन प्रोड्यूसर ने मुझे परेशान करके रख दिया। मैं फिर भी बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन जब मुझे दर्द होने लगा सेट पर बेचैनी महसूस होने लगी, तब उसने मुझे डॉक्टर के पास जाने की अनुमति नहीं दी। मैं बहुत ज्यादा निराश हो गई थी।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोगों के बीच अंतर

राधिका आप्टे ने अपनी बातचीत के दौरान यह बताया है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोगों के बीच सच में क्या अंतर है। राधिका आप्टे ने बताया कि जहां भारत में प्रेगनेंसी के दौरान उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया, वहीं फॉरेन की फिल्म में काम करते समय उनके प्रेगनेंसी की खबर सुनकर लोग खुश हुए थे। प्रोड्यूसर ने खुद सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

EndFragment

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान