आर माधवन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्या अब कभी रोमांस नहीं करेंगे आर माधवन, आप जैसा कोई के बाद एक्टर ने किया खुलासा

आर माधवन ने ‘आप जैसा कोई’ की रिलीज के बाद खुलासा किया कि यह उनका आखिरी रोमांटिक रोल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब वे उम्र के अनुसार ही किरदार निभाना चाहते हैं और रोमांस से दूरी बनाने की सोच रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में एक जैसे पॉपुलर एक्टर आर माधवन को उनकी शानदार एक्टिंग और रियलिस्टिक रोमांटिक किरदारों के लिए जाना जाता है। 'रहना है तेरे दिल में' के मैडी से लेकर 'तनु वेड्स मनु' तक, उन्होंने बार-बार साबित किया है कि रोमांस उनके अभिनय का सबसे मजबूत पहलू है। लेकिन अब लगता है कि उनके फैंस को उनका यह रोमांटिक अवतार शायद ही फिर कभी देखने को मिले।

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में आर माधवन एक बार फिर रोमांटिक अवतार में नजर आए हैं। फिल्म में वे अपने से 22 साल छोटी अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ रोमांस करते दिखे। इस लव स्टोरी को काफी अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में एक संस्कृत अध्यापक और फ्रेंच टीचर की कहानी है, जो पारंपरिक मानसिकता और सामाजिक सीमाओं को तोड़ने की कोशिश करती है।

आर माधवन ने फिल्म की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देकर फैंस को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये मेरा आखिरी रोमांटिक रोल हो सकता है। मैं उम्र के हिसाब से ही रोमांस करना चाहता हूं ताकि वो असली लगे। लेकिन अब लगता है कि रोमांटिक फिल्मों से दूरी बना लूं। माधवन ने यह भी बताया कि ‘आप जैसा कोई’ में उन्होंने एज एप्रोप्रिएट रोमांस को दिखाने की कोशिश की, ताकि यह कहानी लोगों को असल लगे।

हालांकि शूटिंग के दौरान आर माधवन ने खुद को इसके लिए तैयार किया था, लेकिन अब लगता है कि वह इस ज़ोन से बाहर आना चाहते हैं। यह सुनकर उनके चाहने वालों को जरूर दुख होगा क्योंकि माधवन ने रोमांस को अपनी सादगी, गरिमा और गहराई के साथ हमेशा खास बना दिया है। ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘अलाइपायुथे’ और कई अन्य फिल्मों में उनका रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों पर छाया रहा है।

अब जब उन्होंने खुद रोमांटिक फिल्मों से दूरी बनाने की बात कही है, तो यह उनके करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकता है। आर माधवन ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्में की हैं। वे एक तरह के रोल्स करने में विश्वास नहीं रखते हैं। रोमांटिक रोल्स तो वे कभी-कभी ही करते हैं लेकिन उनपर ऐसे रोल्स काफी शूट भी करते हैं। साउथ और बॉलीवुड के साथ एक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। 11 जुलाई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस