आर माधवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, अजय सान्याल बनकर जीता फैंस का दिल, सामने आई तस्वीरें

R Madhavan In Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का अजय सान्याल लुक खूब चर्चा में है। प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए किया गया उनका ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

R Madhavan Transformation As Ajay Sanyal: धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खास तौर पर आर माधवन का निभाया ‘अजय सान्याल’ का रोल काफी सुर्खियों में है, जिसके लिए उन्होंने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

अजय सान्याल बनकर छाए आर माधवन

फिल्म में अजय सान्याल का किरदार काफी दमदार और प्रभावशाली दिखाया गया है। इस रोल के लिए आर माधवन को एक खास लुक अपनाना पड़ा, जो आम तौर पर उनके रियल लुक से बिल्कुल अलग है। यह किरदार रियल लाइफ भारतीय अधिकारी अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसके चलते मेकर्स ने उनके लुक को काफी हद तक वास्तविक बनाने की कोशिश की।

प्रोस्थेटिक मेकअप ने बदला पूरा लुक

इस खास लुक को पाने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया गया। मेकअप आर्टिस्ट करण सिंह ने इस ट्रांसफॉर्मेशन को डिजाइन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह प्रोसेस काफी चुनौतीपूर्ण था।

करण सिंह के मुताबिक, आर माधवन के साथ पहला लुक टेस्ट उनके लिए यादगार अनुभव रहा। एक्टर पूरे जोश और उत्साह के साथ सेट पर पहुंचे थे। इस लुक को तैयार करने में करीब 4 घंटे का समय लगा, जिसके बाद आईने में खुद को देखकर वह भी हैरान रह गए।

छोटे-छोटे बदलावों से आया परफेक्ट लुक

मेकअप के दौरान आर माधवन ने अपने लुक में कुछ छोटे बदलाव भी सुझाए, जैसे होठों को थोड़ा पतला दिखाना। इन बारीकियों ने उनके किरदार को और ज्यादा रियल बना दिया। यही वजह है कि स्क्रीन पर उनका लुक बेहद प्रभावशाली नजर आता है।

फैंस को खूब पसंद आया नया अवतार

फिल्म में आर माधवन का यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस डेडिकेशन और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके किरदारों की बारीकियों ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज