आमिर खान (सौ.सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Sitaare Zameen Par: PVR INOX पिक्चर्स को मिला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं और इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

सोनाली झा

मुंबई: आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म सितारे जमीन पर अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2007 में आई हिट फिल्म तारे ज़मीन पर की यह स्पिरिचुअल सीक्वल बताई जा रही है, जिसका निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना करेंगे। आमिर खान को दो साल से ज्यादा समय बाद बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह दर्शकों के बीच चरम पर है। इस बीच एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स PVR INOX पिक्चर्स ने हासिल कर लिए हैं और 1 मई से इसके ट्रेलर को सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और पीवीआर इनॉक्स टीम के बीच लंबे समय से संबंध हैं। 14 मार्च को उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर पीवीआर इनॉक्स की एग्ज़िबिशन टीम ने देशभर के अपने सिनेमाघरों में उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों का महोत्सव आयोजित किया था। इस उत्सव से एक हफ्ते पहले आमिर ने जावेद अख्तर के साथ एक दिलचस्प बातचीत की थी, जो मुंबई के पीवीआर जुहू में आयोजित हुई थी।

तारे जमीन पर जो 2007 में रिलीज़ हुई थी, उसका भी PVR से गहरा नाता रहा है। उस समय इसे PVR पिक्चर्स ने सह-निर्मित किया था, जिसमें संजीव कुमार बिजली और अजय बिजली ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ मिलकर काम किया था। ऐसे में ये पूरी कहानी एक तरह से फुल सर्कल में लौट आई है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो आमिर खान 30 अप्रैल, बुधवार को सितारे जमीन पर का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेंगे।

आमिर खान की फिल्म 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। पीवीआर इनॉक्स की योजना है कि वे इसे देशभर के अपने सभी सिनेमाघरों में रेड 2, थंडरबोल्ट्स, द भूतनी जैसी नई फिल्मों के साथ दिखाएं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही सितारे ज़मीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना करेंगे।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट