मनोरंजन

पुष्पा 2 द रूल अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में की कितनी कमाई

'पुष्पा 2 द रूल' अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ कमाई की। चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही छप्पर फाड़ कमाई की। पहले दिन के कलेक्शन की अगर बात करें तो शाम 4 बजे तक जो अपडेट सामने आई, फिल्म 71 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी थी। मतलब साफ है कि यह फिल्म देवरा पार्ट 1 फिल्म के रिकॉर्ड को जल्दी तोड़ पाने में कामयाब होगी। फिल्म ने भूलभुलैया 3, स्त्री 2 और सिंघम अगेन के पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को पार कर चुकी है। शाम 4 तक फिल्म 71 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ही जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 फिल्म के पहले दिन की कमाई के करीब पहुंच चुकी है। देवरा पार्ट 1 फिल्म ने पहले दिन 82.5 करोड़ की कमाई की थी और जाहिर सी बात है कि आज के दिन में ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस आंकड़े को पार कर जाएगी।

हालांकि पुष्पा 2 का पहला दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल कितना होता है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन शाम 4:00 बजे तक फिल्म 71. 4 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिल्म में हम भूमिका में नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 में फहद फासिल के किरदार को काफी पसंद किया गया। दर्शक फिल्म देखकर बाहर निकल रहे हैं और पैसा वसूल होने की बात कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पुष्पा 2 का जादू सिर्फ शुरूआती दिनों में ही नहीं बल्कि यह आने वाले वक्त में लंबे समय तक बरकरार रहने वाला है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध