अल्लू अर्जून तो बस मोहरा, असली टारगेट कोई और! दिल्ली में बन रहा है बड़ा प्लान 
मनोरंजन

'पुष्पा 2' बनी सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म, तीन दिन में की छप्पर फाड़ कमाई

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा कर रखा है। इस फिल्म का जोश दर्शकों में बरकरार है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा कर रखा है। इस फिल्म का जोश दर्शकों में बरकरार है। पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में 174.9 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 90,10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, अब फिल्म के रिलीज के तीसरे दिन धमाका मचा दी है।

‘पुष्पा 2' ने रिलीज के सिर्फ तीन दिन में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। प्रोडक्शशन हाउस ‘माइथ्री मूवी मेकर्स' के नवीन येरनेनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिल्म की सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में नवीन ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ‘बुक माई शो' पर एक लाख टिकट बुक हो चुकी हैं।

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' शुक्रवार को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषा में दुनिया भर में रिलीज हुई। फिल्म ‘पुष्पा 2' प्रोडक्शशन हाउस ‘माइथ्री मूवी मेकर्स' के बैनर तले बनी है। उन्ह‍ोंने कहा कि आप सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद। हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि फिल्म ‘पुष्पा-2' सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अब तक कुल 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हम बहुत खुश हैं। अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।

पुष्पा 2: द रूल की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पुष्पा: द राइज खत्म हुई थी। जिसमें पुष्पा यानि अल्लू अर्जुन ने खुद को अवैध चंदन के कारोबार में एक भयंकर व्यक्ति के रूप में स्थापित किया। गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के बावजूद, पुष्पा सिद्धांतों का आदमी बना हुआ है। वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना का सभी से ज्यादा सम्मान करता है और अपने परिवार और प्रियजनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी