मनोरंजन

'अल्लू अर्जुन' की 'पुष्पा 2' से पंगा नहीं लेगी विक्की कौशल की छावा, यहां मिला बड़ा सबक

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के टकराव की वजह से फिल्म ट्रेड को बड़ा नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है। 'पुष्पा 2' के सामने 'छावा' नहीं होगी रिलीज। 

अनिल सिंह

मुंबई: 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दिवाली के दिन रिलीज हुई। लेकिन 10 दिन बाद सिंघम अगेन फ्लॉप फिल्म की कैटेगरी में शामिल होने जा रही है। वहीं भूल भुलैया 3 के प्रदर्शन को अच्छा बताया जा रहा है। लेकिन दोनों फिल्म के टकराने की वजह से फिल्म ट्रेड को भारी नुकसान झेलना पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन और भूलभुलैया 3 के आपस में टकराने की वजह से फिल्म ट्रेड को करीब 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और आने वाले वक्त में यह नुकसान और भी बढ़ सकता है। ऐसे में इस बात से सबक लेकर विक्की कौशल की फिल्म छावा के निर्माता पुष्पा 2 के साथ इसकी रिलीज को टाल सकते हैं। क्योंकि पुष्पा 2 और छावा दोनों ही दिसंबर के महीने में 5 और 6 तारीख को रिलीज होने वाली हैं।

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने 10 दिन के आसपास करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन फिर भी दोनों फिल्म के टकराव की वजह से फिल्म ट्रेड को 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और यह नुकसान आने वाले वक्त में और भी बढ़ सकता है। खुद अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया है कि दो फिल्म टकराने की वजह से फिल्म ट्रेड को नुकसान होता है।

फिल्म ट्रेड पर पैनी नजर रखने वाली पत्रिका 'फिल्म इनफॉरमेशन' ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें यह बताया गया कि दो बड़ी फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के टकराव की वजह से अब तक 90 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है और आने वाले वक्त में नुकसान और बढ़ने वाला है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विक्की कौशल की अगली फिल्म छावा अब दिसंबर में पुष्पा 2 के सामने रिलीज नहीं होगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पुष्पा 2 के मेकर्स ने रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया है। पुष्पा 2 के रिलीजिंग डेट बदलने की गुंजाइश कम है। ऐसे में विक्की कौशल की अगली फिल्म छावा की रिलीजिंग डेट बदल सकती है। अब देखना यह होगा की फिल्म मेकर ट्रेड को हुए नुकसान से सबक लेते हैं या फिर वही गलती दोहराने की हिमाकत करते हैं।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर