मनोरंजन

वर्कआउट के दौरान पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, बढ़ती भीड़ पर काबू लिए कर्नाटक में लगी गई धारा 144

उज्वला धारपवार

Puneeth Rajkumar suffered a heart attack during a workout, Section 144 imposed in Karnataka to control the growing crowd: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का निधन 29 अक्टूबर को हुआ है। हर्ट अटैक आने के बाद अभिनेता को आनन-फानन में बेंग्लुरु के अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद पुनीत राजकुमार को डॉक्टर ने तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बच नहीं पाए। इसके बाद 46 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। पुनीत राजकुमार ने निधन की पुष्टि क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने सोशल मीडिया के जरिए की। पुनीत की अचानक मौत से उनके फैंस दुखी और निराश हो गए हैं। अभिनेता के घर के बाहर फैंस का जमवाड़ा लग गया है।

पुनीत राजकुमार की मौत के बाद कर्नाटक राज्य सरकार ने छुट्टी की घोषणा भी की गई है। साथ ही राज्य में सभी थिएटर बंद कर दिए गए हैं। और तो और पुनीत राजकुमार के फैंस पर काबू पाने के लिए  कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। पुनीत राजकुमार के निधन के बाद कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।

आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि पुनीत राजकुमार को जब दिल का दौरा पड़ा तब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। टफ वर्कआउट के दौरान जब उनके सीने में दर्द हुआ जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने अभिनेता को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज