राहु केतु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राहु केतु के मेकर्स को मिली बड़ी राहत! तीसरे दिन सुधरा कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर आई जान

Rahu Ketu Day 3 Earnings: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही। ऐसे में चलिए जानते हैं संडे कलेक्शन और अब तक की कमाई।

स्नेहा मौर्या

Rahu Ketu Box Office Collection: बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स कमजोर नजर आ रहा है। इसी वजह से ओपनिंग डे और दूसरे दिन फिल्म की कमाई निराशाजनक रही।

हालांकि, रिलीज के तीसरे दिन यनी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला है, जिससे मेकर्स को थोड़ी राहत मिली होगी। आइए जानते हैं कि संडे को ‘राहु केतु’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है और कुल आंकड़े क्या कहते हैं।

'राहु केतु' में संडे को दिखी कमाई में बढ़त

16 जनवरी को रिलीज हुई ‘राहु केतु’ का निर्देशन विपुल विग ने किया है और फिल्म की कहानी भी उन्हीं ने लिखी है। यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है, जिसे एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की गई है। बावजूद इसके, फिल्म दर्शकों के बीच वह प्रभाव नहीं छोड़ पाई, जो एक मजबूत ओपनिंग वीकेंड के लिए जरूरी होता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन ‘राहु केतु’ ने करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह अब तक का इसका सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है। पहले दो दिनों की कमजोर कमाई के मुकाबले यह आंकड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन अभी भी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।

तीन दिनों में कुल कलेक्शन

अगर फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘राहु केतु’ तीन दिनों में लगभग 5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। ओपनिंग वीकेंड में इस तरह की कमाई यह साफ संकेत देती है कि पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश बना बड़ी वजह

‘राहु केतु’ की कमजोर परफॉर्मेंस की एक बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर मौजूद जबरदस्त प्रतिस्पर्धा भी मानी जा रही है। एक ओर जहां रणवीर सिंह की धुरंधर, प्रभास की द राजा साहब और चिरंजीवी की मना शंकरा वारा प्रसाद गारू पहले से ही सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर हैप्पी पटेल और वन टू चा चाचा जैसी फिल्मों से भी इसे टक्कर मिल रही है।

क्या बजट निकाल पाएगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राहु केतु’ का कुल बजट करीब 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के लिए अपना बजट निकालना मुश्किल साबित हो सकता है। आने वाले वीकडेज़ में अगर कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आया, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ सकती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार