प्रियंका मोहन कोरिया पर्यटन की मानद राजदूत नियुक्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Priyanka Mohan: एक्ट्रेस को मिला बड़ा सम्मान, कोरिया पर्यटन की बनीं मानद राजदूत, फैंस के साथ शेयर की खुशी

Priyanka Mohan Korea Tourism News: प्रियंका मोहन को कोरियाई सरकार और कोरिया पर्यटन संगठन ने कोरिया पर्यटन के लिए मानद राजदूत नियुक्त किया है। ये सम्मान उन्हें 'मेड इन कोरिया' फिल्म के लिए मिला है।

यति सिंह

Priyanka Mohan Korea Tourism Ambassador: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका मोहन को कोरियाई सरकार और कोरिया पर्यटन संगठन ने कोरिया पर्यटन के लिए मानद राजदूत नियुक्त किया है। बता दें कि प्रियंका ने निर्देशक रा कार्तिक की हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' में मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रियंका मोहन ने इस सम्मान का शुक्रिया करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि "इस शानदार सम्मान के लिए मैं बेहद आभारी हूं। कोरिया टूरिज्म के लिए 'मानद राजदूत' नियुक्त होना मेरे लिए सचमुच बहुत खास है। मैं कोरियाई सरकार और कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ऐसे व्यक्ति के तौर पर पहचाना जो कोरियाई संस्कृति को भारतीय दर्शकों के और करीब लाने में मदद कर सकता है।"

कोरिया की संस्कृति ने किया मुझे प्रेरित

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 'कोरिया की संस्कृति, परंपराओं और वहां के लोगों के प्यार ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मैं इस खूबसूरत सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट को उनके भरोसे, दयालुता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। आगे आने वाली हर चीज का मुझे बेसब्री से इंतजार है।'

बता दें कि इसी साल अप्रैल में अभिनेत्री प्रियंका मोहन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित एक डिनर में शिरकत की थी। उस समय भी अभिनेत्री ने कहा था कि 'उन्हें द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग जैसे सम्मानित नेताओं के साथ बैठकर भोजन करने का अवसर मिलने पर गहरा गर्व महसूस हुआ।'

प्रियंका मोहन ने राष्ट्रपति भवन में हुए डिनर की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "राष्ट्रपति भवन में एक बेहद शानदार शाम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग भी उपस्थित थे।"

'बड़ी हस्तियों के साथ मिला बैठने का मौका'

प्रियंका ने आगे कहा कि इतनी जानी-मानी हस्तियों के बीच होने और उनसे बातचीत करने का मौका मिलने के लिए मैं सचमुच आभारी हूं। इतने सम्मानित नेताओं के साथ बैठकर भोजन करने का अवसर मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। हमारी फिल्म 'मेड इन कोरिया' की उनकी तारीफ से मैं अभिभूत हूं। शशि थरूर से मिलना और उनके साथ एक सार्थक बातचीत करना बहुत ही शानदार अनुभव रहा।"

नेताओं से मिलने और उनके साथ समय बिताने के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे अंदर की छोटी बच्ची को आज उपलब्धि का गहरा एहसास हो रहा है। यह एक ऐसा पल है जो बरसों के सपनों, कड़ी मेहनत और विश्वास को खामोशी से बयां करता है। ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि हम जो करते हैं, वह क्यों करते हैं, कहानी सुनाना, जो अलग-अलग संस्कृतियों को आपस में जोड़ता है। यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा सहेजकर रखूंगी।"

'मेड इन कोरिया टीम का किया शुक्रिया'

उन्होंने 'मेड इन कोरिया' की टीम को धन्यवाद देते हुए अपनी पोस्ट खत्म की और कहा, "इस सफर को इतना खास बनाने के लिए 'मेड इन कोरिया' की पूरी टीम का दिल से शुक्रिया।"

बता दें कि 'मेड इन कोरिया', जिसमें प्रियंका अरुल मोहन अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 12 मार्च को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कोरिया में शूट किया गया था, और यह प्रियंका अरुल मोहन का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें उन्हें इंटरनेशनल सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता