मन्नारा के पिता के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन 
मनोरंजन

मां के जन्मदिन पर फूफा की मौत, मन्नारा के पिता के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हुआ, तो चोपड़ा परिवार में शोक का माहौल देखने को मिला। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी फूफा को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा है।

अनिल सिंह

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का निधन 72 साल की उम्र में हुआ। 16 जून 2025 सोमवार को उनके निधन की खबर सामने आई। मन्नारा चोपड़ा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था, वह बेसुध हो गई थी। पिता के निधन के बाद वह पूरी तरह से शोक में डूबी हुई थी। मन्नारा के परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूटा है। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने फूफा के निधन पर दुख जताया है और फूफा के लिए भावुक संदेश लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने अंकल को याद करते हुए एक नोट लिखा। प्रियंका ने लिखा, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले, अंकल जी। ओम शांति। 16 जून को प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही थी, तभी मन्नारा के पिता रमन हांडा के निधन की खबर सामने आई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रमन हांडा का मुंबई में निधन हुआ, तो उनकी बेटी मन्नारा चोपड़ा मुंबई में नहीं थी, लेकिन वह पापा के निधन की खबर मिलते ही मुंबई वापस लौट आई। मुंबई एयरपोर्ट पर वह बेहद परेशान दिख रही थी। पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, बहुत दुख और पीड़ा के साथ पिता के दुखद निधन की जानकारी दे रही हूं। 16 जून को वह हमें छोड़कर चले गए हैं।

मन्नारा के पिता के निधन के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की तरफ से रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने भी अपने फूफा के निधन पर दुख जताया है, प्रियंका के लिए भी यह लम्हा बेहद दुख भरा था, ऐसा कहा जा सकता है, क्योंकि वह अपनी मां का जन्मदिन मना रही थी, इस बीच फूफा के निधन की खबर सामने आई।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज