प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Valentine’s Day पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

पूरे देश में आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्यार भरा नोट लिखकर वैलेंटाइन डे विश किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन आज यानी 14 फरवरी जहां पूरे देश में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है, तो इसी खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उनके लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें पहली फोटो में कपल व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने उस फोटो में निक के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी की है। जिसमें दोनों ट्रेडिशन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर लिखा प्यारा-सा नोट हालांकि, प्रियंका ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा-सा कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'किस तरह शुरुआत हुई और अब किस तरह चल रहा है सबकुछ...मेरे वैलेंटाइन को हैप्पी वैलेंटाइंस डे।' वहीं अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और धड़ाधड़ कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अच्छी शुरुआत से शानदार सफर की तरफ, जोड़ी सलामत रहे।' दूसरे ने लिखा कि, 'आप दोनों का प्यार सच्चा है, दोनों को शुभकामनाएं।'

आपको बता दें, कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई थी। दोनों ने राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी और अब कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है। वहीं हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपनी भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए भारत में थीं और कुछ दिन बाद उनके पति निक जोनस भी आए थे। जिसके बाद शादी में चार चंद लग गई थी। हालांकि, शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही द ब्लफ, हेड्स ऑफ स्टेट्स, सिटाडेल सीजन 2 और जोनस ब्रदर्स संग हॉलीडे फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि वह ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 के डायरेक्टर एस.एस राजामौली और टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू संग SSMB29 में नजर आएंगी।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता