प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को दिया था अपना नंबर, 9 साल पुरानी यादों में खोईं एक्ट्रेस, शेयर किया वीडियो

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 2017 के उस खास समर को याद किया, जब उन्होंने निक जोनस को अपना नंबर दिया था। एक्ट्रेस ने कपल की पुरानी तस्वीरों वाला मोंटाज वीडियो शेयर किया।

सोनाली झा

Priyanka Chopra Nick Jonas Love Story: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक खास सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साल 2017 के उस दौर को याद किया, जब उनकी जिंदगी में निक जोनस की एंट्री हुई थी। प्रियंका ने एक मोंटाज वीडियो शेयर करते हुए उस खास गर्मी का जिक्र किया, जब उन्होंने निक को अपना नंबर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया है। इसमें निक जोनस के शुरुआती दिनों से जुड़ी तस्वीरों के साथ कपल की यात्राओं और पारिवारिक पलों की झलक देखने को मिलती है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था, लगभग: गर्मी 2017। इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने अपने रिश्ते के शुरुआती दौर की खूबसूरत यादों को फिर से ताजा किया।

परिणीति ने भी किया रिएक्ट

वीडियो में गोवा फैमिली हॉलिडे की एक तस्वीर भी शामिल है, जिसमें प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। प्रियंका के इस पोस्ट पर उनकी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गोवा ट्रिप को याद करते हुए लिखा कि वह यात्रा उनके लिए बेहद खास थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के लिए भी यह दौर उनकी जिंदगी की खास यादों में शामिल है।

ऐसे शुरू हुई थी प्रियंका-निक की लव स्टोरी

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में हुई थी। हालांकि, इससे पहले ही निक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका चोपड़ा को डायरेक्ट मैसेज कर चुके थे। इसके बाद दोनों न्यूयॉर्क में ड्रिंक्स के लिए मिले। कुछ समय बाद मशहूर फैशन ब्रांड राल्फ लॉरेन ने दोनों को 2017 मेट गाला में साथ आने के लिए आमंत्रित किया। यहीं से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज होने लगीं।

2018 में निक ने किया था प्रपोज

निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका को प्रपोज किया था। बताया जाता है कि उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर प्रियंका के लिए इंगेजमेंट रिंग चुनी थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में भव्य समारोह के दौरान शादी कर ली। जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे