मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने के बाद यूपी में हुई थी आलोचना ब्यूटी पेजेंट को अच्छा नहीं मानते थे लोग!

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया है कि जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब उत्तर प्रदेश में उनकी आलोचना हुई थी। उस समय ब्यूटी पेजेंट में लड़कियों के हिस्सा लेने को अच्छा नहीं माना जाता था।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल के नाम से भी पहचानी जाती हैं, लेकिन इस समय वह हॉलीवुड में तहलका मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में आने से पहले साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद वह देश और दुनिया भर में पहचानी जाने लगी। उनकी मां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था, तब उत्तर प्रदेश में उनको आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी क्योंकि ब्यूटी पेजेंट को उस समय अच्छा नहीं माना जाता था।

समथिंग बिगर शो पर मेहमान बनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंची थी।  लेकिन उस वक्त माना जाता था की ब्यूटी पेजेंट में महिलाओं का शोषण करते हैं। महिलाओं को ऑब्जेक्टीफाई करते हैं और इस वजह से प्रियंका चोपड़ा को उसे वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोग उनका वेलकम करने को तैयार नहीं थे। मधु चोपड़ा ने बताया कि जब प्रियंका चोपड़ा बरेली आई तो उन्हें केवल आर्मी एरिया में आने की इजाजत थी। उनकी वेलकम पार्टी आर्मी क्लब में हुई थी। उस पार्टी में केवल आर्मी के अधिकारी ही मौजूद थे। मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने देश के लिए इतना बड़ा खिताब जीता था। लेकिन उनके अपने ही स्टेट में उनका स्वागत नहीं हुआ। प्रियंका चोपड़ा फिर भी इससे नाराज नहीं हुई थी।

मधु ने बताया कि एक मां होने के नाते मैं यह सोच रही थी कि मुंबई में प्रियंका चोपड़ा को लेकर इतना उत्साह है। लोग उनको फिल्म में लेना चाहते हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के अपने होमटाउन के लोग उनसे निराश हैं। प्रियंका उस समय पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थी। प्रियंका बहुत प्रतिभाशाली लड़की और बुद्धिमान लड़की है। उस वक्त प्रियंका का लक्ष्य कुछ और था प्रियंका क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट या फिर एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थी। लेकिन शायद नियति को कुछ और मंजूर था और वह मनोरंजन इंडस्ट्री का चेहरा बन गई।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला