करवाचौथ 2025: प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पति निक के नाम की मेहंदी, मालती का भी दिखा क्यूट अंदाज़ 
मनोरंजन

Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी में लिखा निक जोनस का नाम, हाथों में रचाई मेहंदी

Priyanka Chopra Karwa Chauth: करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाई, बेटी मालती ने भी सजाए नन्हें हाथ। निक-प्रियंका दे रहे कपल गोल्स।

अनिल सिंह

Priyanka Chopra Karwa Chauth Mehndi: देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं इस त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में ग्लोबल आइकॉन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने करवाचौथ से पहले ही अपने हाथों पर पति निक जोनस के नाम की मेहंदी रचा ली है और सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक बार फिर निक और प्रियंका के बीच की मजबूत बॉन्डिंग को दर्शाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने हाथों की खूबसूरत मेहंदी का डिज़ाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी पर खास तौर पर पति निक जोनस का नाम भी लिखवाया है। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है। मालती के ये क्यूट छोटे हाथ इस पूरे फंक्शन में चार चांद लगा रहे हैं। प्रियंका ने मेहंदी आर्टिस्ट शिरीन चारनिया को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं..."।

मालती को मिल रही दोनों धर्मों की शिक्षा

प्रियंका चोपड़ा ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनके घर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों के त्योहारों को समान रूप से महत्व दिया जाता है। निक जोनस भारतीय परंपराओं का बहुत सम्मान करते हैं, और प्रियंका भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं। कपल सुनिश्चित करता है कि उनकी बेटी मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दें, ताकि वह हर संस्कृति का सम्मान करना सीखे।

निक और प्रियंका देते हैं कपल गोल्स

निक और प्रियंका हमेशा कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। चाहे वह सार्वजनिक इवेंट हो या निजी पल, निक हमेशा प्रियंका को स्पेशल फील कराते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें प्रियंका आराम से बैठी थीं और निक प्यार से उनके बाल बना रहे थे। साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी करने वाला यह कपल, आज भी अपने फैंस के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

एसएस राजामौली की फिल्म में काम कर रहीं प्रियंका

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मेगा बजट प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी29' में काम करती नजर आएंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस को मुंबई में बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था, जिसकी वह ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा, वह मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और अपने पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज