राज कपूर (सोर्स: साेशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raj Kapoor Birth Anniversary: राज कपूर नहीं...अपने बेटे का कुछ और नाम रखना चाहते थे पृथ्वीराज, जानिए कपूर परिवार की अनसुनी बात

दिग्गज एक्टर राज कपूर की आज 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1924 को कपूर खानदान में राज कपूर का जन्म हुआ था। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी वो बड़े सम्मान के साथ अपने फैंस द्वारा याद किए जाते हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर की आज 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1924 को कपूर खानदान में राज कपूर का जन्म हुआ था। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी वो बड़े सम्मान के साथ अपने फैंस द्वारा याद किए जाते हैं। राज कपूर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और मां राम सरनी देवी कपूर थे।

पृथ्वीराज कपूर ने साल 1923 में राम सरनी मेहरा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही राम सरनी गर्भवती हो गई थी। पृथ्वीराज कपूर ने भविष्यवाणी कि थी की उनकी पहली संतान लड़का ही होगा। एक रोज बच्चे के जन्म से पहले ही उन्होंने कागज के एक टुकड़े पर लिखा था कि रणबीर राज और अपनी पत्नी के तकिए के नीचे रख दिया था। ये वो नाम था, जो एक्टर अपने होने बच्चे को देना चाहते थे।

राज कपूर की पहली फिल्म

14 दिसंबर 1924 को पृथ्वीराज कपूर के घर में एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम एक्टर रणबीर राज रखना चाहते थे। हालांकि किसी कारण उनका नाम रणबीर राज की जगह सृष्टि नाथ कपूर रखा गया था। कुछ सालों बाद सृष्टि नाथ कपूर को दुनिया राज कपूर के नाम से जानने लगे। राज कपूर महज 10 साल की उम्र में फिल्म ‘इंकलाब’ में नजर आए थे। इसके बाद वो साल 1947 में रिलीज फिल्म ‘नील कमल’ में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

राज कपूर का करियर

राज कपूर ने 24 साल की उम्र में साल 1948 में अपने आर.के. फिल्म्स स्टूडियो की स्थापना की। उन्होंने फिल्म ‘नरगिस’, ‘कामिनी कौशल’ और ‘प्रेमनाथ’ में एक्टिंग के साथ-साथ अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। उसके बाद फिल्म ‘आवारा’, ‘आह’, ‘जगते रहो’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’ और ‘श्री 420’ में अभिनय के साथ-साथ फिल्म का निर्माण भी किया।

राज कपूर ने की कृष्णा मल्होत्रा से शादी

12 मई 1945 को राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की। जिनसे उनके पांच बच्चे थे। जिनके नाम एक्टर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन राज कपूर है। राज कपूर ने अपने करियर में कई पुरस्कार भी हासिल किए थे। इसमें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर पुरस्कार और वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्रिस्टल ग्लोब अवार्ड हासिल किया। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा