रजनीकांत के सुनहरे 50 साल, प्राइम वीडियो ने दिया ट्रिब्यूट 
मनोरंजन

रजनीकांत के सुनहरे 50 साल, प्राइम वीडियो ने दिया ट्रिब्यूट, चेन्नई की गलियां बनीं जश्न का हिस्सा

Prime Video Tribute to Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत ने सिनेमा जगत में अपने शानदार 50 साल पूरे कर लिए हैं। प्राइम वीडियो ने उनकी सिनेमाई यात्रा को सलाम करते हुए एक स्पेशल ट्रिब्यूट वीडियो जारी किया।

सोनाली झा

Rajinikanth Golden 50 Years: सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टारों में शुमार रजनीकांत ने इंडस्ट्री में अपने सुनहरे 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए प्राइम वीडियो ने एक स्पेशल ट्रिब्यूट वीडियो जारी किया है। यह वीडियो उनकी बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-थ्रिलर ‘कूली’ के लॉन्च के साथ सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है।

इस ट्रिब्यूट वीडियो में रजनीकांत की पूरी सिनेमाई यात्रा को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। उनके आइकॉनिक स्टाइल, करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस और दर्शकों से उनके गहरे जुड़ाव को खास अंदाज में पिरोया गया है। वीडियो में डायरेक्टर लोकेश कनगराज और म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए, जिन्होंने रजनीकांत के इस सुनहरे सफर को यादगार बनाने में अपनी भावनाएं साझा कीं।

चेन्नई की गलियों में छाया रजनीकांत का जश्न

ट्रिब्यूट वीडियो के साथ-साथ प्राइम वीडियो ने चेन्नई की सड़कों को एक ‘लिविंग कैनवास’ में तब्दील कर दिया। शहरभर में हाई-इम्पैक्ट बिलबोर्ड कैंपेन लॉन्च किया गया है, जिसमें रजनीकांत की मशहूर पंचलाइनों और डायलॉग्स को नए अंदाज में पेश किया गया। इन बिलबोर्ड्स ने पूरे शहर को एक जश्नगाह में बदल दिया है, जहां हर गली और चौक सुपरस्टार की विरासत और शानदार करियर की गूंज सुनाई देती है।

कूली का धमाका

रजनीकांत की नई फिल्म ‘कूली’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म तमिल भाषा में उपलब्ध है, साथ ही इसका डब्ड वर्ज़न तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है। 240 से अधिक देशों और इलाकों में स्ट्रीम हो रही यह फिल्म एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जिसमें न्याय, वफादारी और हाई-ऑक्टेन ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है। रिलीज के बाद से ही ‘कूली’ दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है और दर्शकों की खूब तारीफ बटोर रही है।

50 साल का बेमिसाल सफर

रजनीकांत ने 1975 में अपनी पहली फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से अभिनय की शुरुआत की थी और देखते ही देखते वे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। उनके करियर में ‘बाशा’, ‘शिवाजी’, ‘एंथिरन’, और ‘जेलर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्मों की खासियत सिर्फ कहानी या किरदार नहीं, बल्कि उनकी स्टाइल और ऑरा है, जिसने उन्हें करोड़ों फैंस का दिलों का बादशाह बना दिया।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान