प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Preity Zinta Project: नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड दिखीं प्रीति जिंटा, शेयर किया ये खास पोस्ट

Preity Zinta Project News: प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी साझा कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा कि मैं इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

यति सिंह

Preity Zinta Project Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस प्रोजेक्ट को सभी के साथ शेयर करने का वे बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले थोड़ा आराम कर रही हूं। मैं आप सभी के साथ इस नए प्रोजेक्ट को शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। बहुत जल्द इसकी जानकारी दूंगी।"

प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर कर रही वापसी

अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' और 'लाहौर 1947' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। बता दें कि 'वाइब' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म दो सच्चे दोस्तों की कहानी है, जिसमें एक सीधा-सादा और नियमों का पालन करने वाला है, जबकि दूसरा लापरवाह है। दोनों की साधारण जिंदगी में तब तूफान आ जाता है, जब वे अनजाने में एक आतंकवादी साजिश में फंस जाते हैं और देश की सुरक्षा का दारोमदार उनके हाथों में आ जाता है।

कुणाल खेमू के सीथ करेंगी काम

बता दें कि फिल्म का लेखन और डायरेक्शन कुणाल खेमू द्वारा किया है। इसे 'द्रोंगो फिल्म्स' के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के बाद बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा की शानदार वापसी का प्रतीक है।

फिल्म में प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू के अलावा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर शामिल हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म लाहौर में भी आएंगी नजर

इसके अलावा, वह सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रहे इस प्रोजेक्ट में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। आमिर खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' की कहानी भारत के बंटवारे से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल