कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और वंशिका धीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कुणाल खेमू की वाइब में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का तड़का, प्रीति जिंटा के दमदार लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

Vibe Poster Release: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें प्रीति जिंटा बॉस-लेडी अवतार में नजर आ रही हैं, जबकि कुणाल, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर परेशान दिख रहे हैं।

सोनाली झा

Preity Zinta Film Vibe Motion Poster Out: अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है, जो अपनी अनोखी कहानी और दमदार स्टारकास्ट को लेकर पहले से चर्चा में है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। खास बात यह है कि फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।

‘वाइब’ के नए पोस्टर में फिल्म के चार प्रमुख किरदार नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा इसमें एक दमदार बॉस-लेडी के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वहीं कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तीनों के चेहरे पर तनाव देखकर ऐसा लगता है कि वे किसी बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। पोस्टर कहानी को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है कि आखिर ये तीनों किस परेशानी में हैं और प्रीति जिंटा का किरदार इसमें क्या भूमिका निभा रहा है।

दो दोस्तों की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

फिल्म की कहानी दो जिगरी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। इस सफर के दौरान उन्हें न सिर्फ अपनी जान बचाने की कोशिश करनी होगी, बल्कि उनकी दोस्ती की भी कड़ी परीक्षा होगी। कुणाल खेमू ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। ऐसे में दर्शकों को उनसे एक अलग तरह की कहानी और कॉमेडी के साथ एक्शन का नया मिश्रण देखने की उम्मीद है।

कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

‘वाइब’ में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर लीड रोल में हैं। वंशिका धीर इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म का टीजर कल रिलीज होने वाला है, जिससे इसकी कहानी और किरदारों को लेकर और जानकारी मिलने की उम्मीद है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अब दर्शकों की नजर टीजर पर टिकी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई