बालिका वधू की आनंदी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 1 अप्रैल 2016 को क्या हुआ था  
मनोरंजन

'वो जिंदा थी', प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के 9 साल बाद, Ex BF राहुल राज सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

Pratyusha Banerjee Suicide: प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने 9 साल बाद खुलासा किया कि जब उन्होंने प्रत्यूषा को फंदे से उतारा तब वो जिंदा थीं।

अनिल सिंह

Rahul Raj Singh Shocking Revelation: टीवी शो 'बालिका वधू' की 'आनंदी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने साल 2016 में दुखद रूप से आत्महत्या कर ली थी। उन्हें उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया था। प्रत्यूषा की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और उनके माता-पिता ने राहुल राज सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

आत्महत्या की इस दर्दनाक घटना के लगभग 9 साल बाद, राहुल राज सिंह ने उस दिन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

"अस्पताल ले जाते समय भी वो जिंदा थीं"

'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए एक इंटरव्यू में राहुल राज सिंह ने दावा किया है कि 1 अप्रैल 2016 को जब उन्होंने प्रत्यूषा बनर्जी को मुंबई स्थित उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया, तब वह जिंदा थीं।

राहुल ने उस भयावह पल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ताला तोड़ने वाले की मदद से घर के पीछे की बालकनी के रास्ते एंट्री करने की कोशिश की, क्योंकि घंटी बजाने पर प्रत्यूषा ने कोई जवाब नहीं दिया था। ताला बनाने वाले ने जब लटके हुए देखा तो वह डर गया, लेकिन आखिरकार दरवाजा खोला गया।

राहुल ने कहा, "जब उसने आखिरकार दरवाजा खोला और मैंने ऊपर देखा, तो वह एक काले साटिन के कपड़े में लटकी हुई थीं। यह भयावह था। मैंने हिम्मत जुटाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। ले जाते समय भी वह जिंदा थीं। मैंने सीपीआर देने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।" पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यूषा बनर्जी की मौत दम घुटने से हुई थी।

मानसिक रूप से परेशान थीं प्रत्यूषा

राहुल राज सिंह ने यह भी बताया कि जब वह प्रत्यूषा बनर्जी से मिले थे, तब भी वह मानसिक रूप से परेशान थीं। इस वजह से वे दोनों इमोशनली कनेक्ट हुए और 10 महीने तक डेट किया। राहुल ने प्रत्यूषा की मानसिक स्थिति का कारण उनके पिता को बताया। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रत्यूषा के पिता का व्यवहार उनके साथ बहुत बुरा था, जिसका उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा और इस वजह से वह बुरी तरह टूट चुकी थीं।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता