प्रतीक यादव-अपर्णा यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अपर्णा से प्रतीक यादव ने रिश्ता तोड़ने का किया ऐलान, बिग बी समेत कई दिग्गजों ने ग्रैंड वेडिंग में की थी शिरकत

Aparna Yadav And Pratik Yadav Divorce: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान किया है। कभी शाही शादी में बिग बी समेत कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे।

स्नेहा मौर्या

Amitabh Bachchan Attended Aparna Yadav and Pratik Yadav Wedding: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। शादी के करीब 15 साल बाद इस रिश्ते के टूटने की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को बड़े ही शाही अंदाज में हुई थी। यह शादी न सिर्फ राजनीतिक बल्कि बॉलीवुड जगत में भी चर्चा का विषय बनी थी। इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ शामिल हुए थे। बिग बी ने न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया था, बल्कि शादी की रस्मों में भी हिस्सा लिया था। उनकी मौजूदगी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की शादी में शामिल हुए थे ये हस्तियां

अपर्णा यादव ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना था। दुल्हन के रूप में अपर्णा बेहद आकर्षक लग रही थीं। इस शादी में देश के कई बड़े राजनेता, उद्योगपति और नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं, जिसने इसे उस दौर की सबसे चर्चित शादियों में शामिल कर दिया था।

शादी के बाद प्रतीक और अपर्णा कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में साथ नजर आए। एक समय पर प्रतीक ने पत्नी और बेटियों के साथ अभिनेता विद्युत जामवाल से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने फिटनेस, हेल्दी डाइट और जीवनशैली से जुड़े मिथकों पर भी बात की थी, जो उस समय काफी वायरल हुई थी।

अखिलेश यादव के छोटे भाई ने पोस्ट कर किया तलाक का ऐलान

हालांकि अब यह रिश्ता कड़वाहट के साथ टूटने की कगार पर पहुंच गया है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक लेना चाहते हैं और आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है और उन्हें कोई भावनात्मक समर्थन नहीं मिल रहा। इस पोस्ट के सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। एक समय की शाही शादी और आज तलाक की घोषणा प्रतीक और अपर्णा की कहानी अब एक बड़े विवाद और चर्चा का विषय बन चुकी है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन