प्रकाश राज का धुरंधर 2 पर रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर 2' के दिवाने हुए अल्लू अर्जुन-जूनियर NTR, तो भड़क उठे प्रकाश राज! फिल्म की सक्सेस नहीं हो रही हजम?

Prakash Raj Criticizes Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कई सितारे समर्थन कर रहे हैं, वहीं प्रकाश राज ने तंज कसते हुए फिल्म और साउथ स्टार्स पर सवाल उठाए।

स्नेहा मौर्या

Prakash Raj Reaction On Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक तरफ जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर आलोचनाओं का दौर भी जारी है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने फिल्म पर अपने अंदाज में तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रकाश राज ने धुरंधर 2 की सक्सेस पर कसा तंज

दरअसल, प्रकाश राज ने सीधे तौर पर फिल्म को लेकर कोई लंबा बयान नहीं दिया, लेकिन उनके इशारों ने बहुत कुछ साफ कर दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर पुराना गाना बजता नजर आ रहा है। यह गाना हम दोनों फिल्म का मशहूर ट्रैक “अभी ना जाओ छोड़कर” था, जिस पर देव आनंद और साधना नजर आए थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “मैं ‘धुरंधर’ से बहुत दूर हूं… क्या आप हैं?” जिसे कई लोग फिल्म पर व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रकाश राज ने एक और पोस्ट में साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू और राम चरण जैसे सितारों ने फिल्म की तारीफ तो की, लेकिन इसके खिलाफ उठ रही आलोचनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी बॉलीवुड स्टार ने इस फिल्म के समर्थन में कुछ कहा है?

फिल्म में ये सितारों ने दिखाया है जबरदस्त दम

गौर करने वाली बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर बता रहे हैं, तो वहीं कई दर्शक इसे ‘प्रोपेगैंडा’ फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ को लेकर जहां एक ओर समर्थन की आवाजें बुलंद हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचनाएं भी उतनी ही तेज हैं। खास बात ये है कि फिल्म ने दो दिन में 300 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच चुकी है। इसी बीच प्रकाश राज का यह तंज इसी बहस को और हवा देता नजर आ रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज