गोविंदा के दामाद हैं प्रकाश राज 
मनोरंजन

रिश्ते में गोविंदा का दामाद है बॉलीवुड का ये विलेन, सलमान खान की फिल्म से की थी दमदार एंट्री

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और साउथ के एक्टर प्रकाश राज का पारिवारिक रिश्ता है। यह बात कम ही लोगों को पता है कि बॉलीवुड के खतरनाक विलेन प्रकाश राज रिश्ते में गोविंदा के दामाद लगते हैं।

अनिल सिंह

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और साउथ के एक्टर प्रकाश राज के बीच पारिवारिक रिश्ता है। बॉलीवुड के खतरनाक विलेन प्रकाश राज रिश्ते में गोविंदा के दामाद लगते हैं। खुद इस बात का खुलासा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। रिश्ते में कृष्णा अभिषेक प्रकाश राज के साले हैं, प्रकाश राज का बेटा कृष्णा अभिषेक को मामा कहकर बुलाता है।

प्रकाश राज की दो शादियां हुई। पहली शादी टूटने के बाद साल 2010 में उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर रश्मि उर्फ पोनी वर्मा से शादी की पोनी वर्मा का कनेक्शन गोविंदा के परिवार से है। पोनी वर्मा गोविंदा की बहन की बेटी हैं। पोनी वर्मा और कृष्णा अभिषेक मौसेरे भाई-बहन हैं। कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश राज के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा किया था और बताया था कि प्रकाश राज रिश्ते में उनके जीजा लगते हैं।

प्रकाश राज ने बॉलीवुड में कई फिल्में विलेन के तौर पर की है, लेकिन उनकी पहली फिल्म सलमान खान के साथ थी, फिल्म वांटेड में प्रकाश राज ने गनी भाई का किरदार निभाया था।

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की शादी के वक्त गोविंद अपनी बेटी टीना के साथ शामिल हुए थे। पोनी वर्मा की शादी में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी नजर आए थे। वहीं आरती की शादी में पोनी वर्मा भी शरीक हुई थी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्रकाश राज और गोविंदा के परिवार में खास रिश्ता है।

पोनी वर्मा गोविंदा के बहन की बेटी हैं ऐसे में प्रकाश राज रिश्ते में गोविंदा के दामाद हुए। कृष्णा अभिषेक 6 साल पहले हैदराबाद काम के सिलसिले में गए थे। उस दौरान वह अपनी बहन पोनी वर्मा से मिलने उनके घर पर पहुंचे थे। तब प्रकाश राज ने उन्हें अपने हाथों से बिरयानी पैक करके दी थी। कृष्णा अभिषेक और प्रकाश राज एंटरटेनमेंट नाम की फिल्म में एक साथ काम भी कर चुके हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा