प्राची देसाई से हुई थी गंदी डिमांड, एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म  
मनोरंजन

टीवी से बॉलीवुड पहुंची इस अदाकारा से हुई थी गंदी डिमांड, एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म

टीवी से बॉलीवुड पहुंची एक्ट्रेस प्राची देसाई से घिनौनी डिमांड की गई थी। एक्ट्रेस से फिल्म के बदले डायरेक्टर ने साथ रात बिताने की डिमांड की थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

अनिल सिंह

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का दर्द कई एक्ट्रेसेस झेल चुकी हैं, उन में अब प्राची देसाई का नाम भी शामिल हो गया है। प्राची देसाई ने बताया है कि उनसे भी एक डायरेक्टर ने घटिया डिमांड की थी। उन्होंने बताया की फिल्म में काम करने का मौका देने के बदले उनसे डायरेक्टर ने साथ रात बिताने की डिमांड की थी, जिसे प्राची देसाई ने रिजेक्ट कर दिया था।

बॉलीवुड बबल को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में प्राची देसाई ने बताया था कि उन्हें एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उस फिल्म के लिए उन्हें कंप्रोमाइज करने के लिए कहा गया। प्राची देसाई ने बताया उन्हें एक बड़ी फिल्म के लिए एक घटिया ऑफर मिला था, जिसके लिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। प्राची देसाई ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि उन्हें उनकी फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्राची देसाई के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, आई, मी और करण, जैसी फिल्मों में नजर आई। प्राची देसाई का नाम काफी समय तक रोहित शेट्टी के साथ जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बोल बच्चन नाम की फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। दोनों के साथ रहने की खबर भी थी। लेकिन रोहित शेट्टी पहले से शादीशुदा थे और बाद में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सुलह कर ली और उसी के बाद प्राची और रोहित का रिश्ता खत्म हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया।

प्राची देसाई का करियर

प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं।

- कसम से: इस शो में प्राची देसाई ने भूमिका का किरदार निभाया था, जो एक बहुत ही लोकप्रिय किरदार था।

प्राची देसाई की फिल्में

प्राची देसाई ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं।

- रॉक ऑन!!: इस फिल्म में प्राची देसाई ने दीया का किरदार निभाया था।

- लाइफ पार्टनर: इस फिल्म में प्राची देसाई ने प्राची जगन्नाथ का किरदार निभाया था।

- बोल बचन: इस फिल्म में प्राची देसाई ने राधिका का किरदार निभाया था।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर