द राजा साब (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई ‘द राजा साब’, फिर भी प्रभास ने रच दिया इतिहास, जानें अब तक का कलेक्शन

Prabhas Film Records: प्रभास की फिल्म द राजा साब को भले ही निगेटिव रिव्यू मिले हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 100 करोड़ पार कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज का कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

The Raja Saab Box Office Collection: सिनेमाघरों में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की एंट्री किसी तूफान से कम नहीं रही। देश के पहले पैन इंडिया स्टार की इस फिल्म से ट्रेड को बड़ी उम्मीदें थीं और ओपनिंग डे पर फिल्म ने इन्हें काफी हद तक पूरा भी किया। हालांकि, शुरुआती धमाके के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जो मेकर्स के लिए चिंता का कारण बनती नजर आ रही है।

फिल्म को इसकी भारी-भरकम हाइप, बड़े बजट और स्टार पावर का फायदा जरूर मिला, लेकिन वीकेंड पर भी यह ओपनिंग डे का मोमेंटम बरकरार नहीं रख पाई। आमतौर पर प्रभास को एक्शन या माइथोलॉजिकल फिल्मों में देखा जाता है, लेकिन ‘द राजा साब’ में वह हल्के-फुल्के और कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स का यह प्रयोग अब बॉक्स ऑफिस पर सवालों के घेरे में है, क्योंकि इस फिल्म पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया गया है।

भारत में ‘द राजा साब’ का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 9.15 करोड़ रुपये जुटाए थे। ओपनिंग डे पर ‘द राजा साब’ ने 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन यह आंकड़ा घटकर 26 करोड़ रुपये रह गया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 19.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके अलावा सोमवार यानी चौथे दिन को भी फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 0.93 करोड़ का खाता खोला है। ऐसे में अबतक भारत में चार दिनों का कुल कलेक्शन 108.93 करोड़ हो चुका है। फिलहाल ये अभी फाइनल डेटा नहीं है, इसमें बदलाव हो सकता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की स्थिति

अगर ग्लोबल कमाई की बात करें तो भारत में पहले वीकेंड का ग्रॉस कलेक्शन 106.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ओवरसीज मार्केट से दो दिनों में फिल्म ने 28.40 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन के आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म का तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 154.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बावजूद इसके, फिल्म अपने भारी बजट का आधा हिस्सा भी पहले वीकेंड में रिकवर नहीं कर पाई।

हिंदी बेल्ट में कमजोर प्रदर्शन

सबसे चौंकाने वाली बात हिंदी बाजार की है। जहां ‘द राजा साब’ ने हिंदी में तीसरे दिन सिर्फ 4.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 38 दिनों से थिएटर्स में चल रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने उसी दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इससे साफ है कि हिंदी बेल्ट में प्रभास की फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। कुल मिलाकर, ‘द राजा साब’ ने भले ही शानदार शुरुआत की हो, लेकिन गिरती कमाई यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म