प्रभास और प्रशांत नील (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्रभास की आने वाली फिल्म ‘सालार 2’ का खास अपडेट, प्रशांत नील के साथ तस्वीर शेयर कर मेकर्स ने दिया हिंट

Salaar 2 Update: सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर डायरेक्टर प्रशांत नील ने उनसे मुलाकात की है, जिससे 'सालार 2' को लेकर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

यति सिंह

Hightlights

  • प्रभास के बर्थडे पर पहले प्रशांत नील से मुलाकात ने ‘सालार 2’ को लेकर उत्सुकता बढ़ाई।

  • ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम’ में प्रभास और प्रशांत नील की जोड़ी फिर साथ आएगी नजर।

  • ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ की सक्सेस के बाद फैंस को सीक्वल का इंतजार है।

Prashanth Neel Meets Prabhas: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पैन इंडिया स्टार प्रभास के जन्मदिन का जश्न चारों तरफ छाया हुआ है। इसी बीच होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने सुपरस्टार से मुलाकात करके माहौल को और अधिक रोमांचक बना दिया है।

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की खबर सामने आते ही लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास अपडेट शेयर करते हुए इस जोड़ी की वापसी की ओर इशारा किया हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में पर्दे पर एक बार फिर बड़ा तहलका देखने को मिलने वाला है।

जन्मदिन पर खास मुलाकात

एक्टर प्रभास से हुई इस मुलाकात ने उनके फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। डायरेक्टर प्रशांत नील ने प्रभास से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही फिल्म के अगले पार्ट को लेकर आगे की प्लानिंग पर भी चर्चा की।

इस खास पल को यादगार बनाते हुए प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक और उत्साह से भरा संदेश शेयर किया। इस पोस्ट में दोनों की जोड़ी को एक बार फिर एक्शन रोल में देखने की बेताबी साफ झलक रही थी, जिसने फैंस की धड़कनों को और तेज कर दिया है।

खानसार की दुनिया में लौटने की मची हलचल

साल 2023 में रिलीज हुई 'सालार: पार्ट 1 – सीजफायर' ने सिनेमाघरों में सफलता के तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। प्रशांत नील के डायरेक्शन में गढ़ी गई खानसार की इस खौफनाक और डिस्टोपियन दुनिया ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा था।

फिल्म ने कमाई के मामले में ऐतिहासिक आंकड़े छुए थे और यह उस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तेलुगु फिल्म बनकर उभरी थी। अब जब इस सुपरहिट फिल्म सालार के सीक्वल यानी 'सालार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम' की तैयारियां जोरों पर हैं, तो इस नई मुलाकात ने फिल्म से जुड़ी उम्मीदों और भी ज्यादा बढ़ गई है।

ओटीटी पर भी बरसा रिकॉर्ड तोड़ प्यार

सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म ने ओटीटी और डिजिटल दुनिया में भी अपनी बादशाहत साबित कायम रखी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह फिल्म सालार 1 साल से ज्यादा समय तक ट्रेंड करती रही, जिसे दर्शकों का अभूतपूर्व सपोर्ट मिला।

यह फिल्म लगभग 300 दिनों तक अलग-अलग प्लेटफार्मों पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही, जो इसकी पॉपुलेरिटी का सबसे बड़ा प्रमाण है। होम्बले फिल्म्स ने एक्टर यश केजीएफ से लेकर कांतारा और सालार जैसी बेहतरीन फिल्में देकर यह साबित कर दिया है कि वे बड़े पैमाने पर दर्शकों की नब्ज अच्छी तरह समझते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा