रामायण में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा कौन बड़े सितारें निभाएगा कौन-सा किरदार? देखें स्टारकास्ट
Ramayana Movie Cast: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। जानिए 'रामायण' की स्टारकास्ट और कौन-सा कलाकार किस रोल में नजर आएगा।
सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। उनके दमदार व्यक्तित्व को इस भूमिका के लिए खास माना जा रहा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। लक्ष्मण भगवान राम के छोटे भाई और उनके सबसे बड़े सहयोगियों में से एक हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक्ट्रेस लारा दत्ता रानी कैकेयी का रोल निभाएंगी। रामायण की कहानी में कैकेयी का फैसला भगवान राम के वनवास की वजह बनता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी। रामायण की घटनाओं में इस किरदार की महत्वपूर्ण भूमिका है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। मंदोदरी लंकापति रावण की पत्नी हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अनुपम खेर जटायु के रोल को अपनी आवाज देंगे। माता सीता के अपहरण के दौरान जटायु का साहस और बलिदान कहानी का भावुक प्रसंग है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)