पूनम पांडे (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Poonam Pandey Viral photos: पूनम पांडे की बेबी बंप की तस्वीरों ने मचाया हड़कंप, बोलीं- मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं

Poonam Pandey की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जब उनकी बेबी बंप जैसी तस्वीरें वायरल हुईं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सिर्फ वजन बढ़ने की वजह है।

सोनाली झा

Poonam Pandey Pregnancy Rumors: सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड इमेज के लिए चर्चित पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी उनकी कथित प्रेग्नेंसी की खबरें, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। बेबी बंप जैसी तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं।

हाल ही में पूनम पांडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ नजर आ रहा था। इन तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स ने यह मान लिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। खास बात यह थी कि पूनम पांडे फिलहाल सिंगल हैं, ऐसे में बिना शादी और पार्टनर के प्रेग्नेंसी की खबरों ने लोगों को और ज्यादा चौंका दिया। यही वजह रही कि यह अफवाह तेजी से फैलती चली गई।

खुद सामने आकर बताया सच

अफवाहों के बढ़ते शोर के बीच पूनम पांडे को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि लोग उनके पेट को देखकर गलतफहमी का शिकार हो गए हैं, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है। पूनम ने साफ कहा कि उनका वजन बढ़ गया है, जिसकी वजह से उनका पेट थोड़ा बाहर नजर आ रहा है।

शादी और मां बनने को लेकर क्या बोलीं पूनम

पूनम पांडे ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनका शादी या मां बनने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना एक बहुत बड़ा फैसला होता है और वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी जिंदगी में फिलहाल अकेली हैं और खुश हैं। उनका पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है।

बेबाक अंदाज बना गलतफहमी की वजह

पूनम पांडे हमेशा से अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी पोस्ट्स अक्सर चर्चा में रहती हैं और लोग उन पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते हैं। इस बार भी उनके फोटोशूट में पेट पर ज्यादा फोकस होने के कारण लोगों ने गलत निष्कर्ष निकाल लिया। हालांकि, अब खुद पूनम ने सच्चाई साफ कर दी है और इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO