पूजा भट्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Pooja Bhatt Birthday: पिता के साथ लिपलॉक की वजह से सुर्ख़ियों में आ गई थी पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में साल 1989 में टेलीविजन फिल्म 'डैडी' में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसमें अपनी भूमिका के लिए पूजा ने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता महेश भट्ट जोकि हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं और मां किरण भट्ट है। पूजा भट्ट को अब तक दो राष्ट्रीय फिल्म सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित  किया जा चुका है। पूजा भट्ट 17 साल की उम्र में साल 1989 में टेलीविजन फिल्म 'डैडी' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी।

पूजा भट्ट ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। पूजा भट्ट अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। साल 1991 में संजय दत्त की अभिनीत फिल्म 'सड़क' थी। ये 90 दशक की उनकी सुपरहिट फिल्म थी। इसके अलावा उनकी फिल्म में 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'दिल है कि मानता नहीं', 'प्रेम दिवाने', 'जानम', 'जुनून', 'पहला नशा', 'तड़ीपार', 'क्रांति क्षेत्र', 'नाराज', 'गुनेहगार', 'अंगरक्षक', 'कभी न कभी', 'चाहत', 'तमन्ना', 'बॉर्डर', 'जख्म', 'सनम तेरी कसम' फिल्में शामिल है।

पूजा भट्ट ने 90 के दौर में टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। उस दौर की एक्ट्रेसेस इस तरीकों के फोटोज नहीं खिंचवाया करती थी। बता दें कि उन दिनों पूजा पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा था। इतना ही नहीं हद तो तब पार हो गई जब पिता महेश भट्ट के साथ उनका लिप- लॉक वाला फोटोशूट सामने आया। इससे बॉलीवुड जगत में हंगामा मच गया। इस तस्वीर ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट को विवाद के लिस्ट में टॉप पर ला दिया।

पूजा भट्ट ने एक स्टारडम मैगजीन के लिए महेश भट्ट के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में पूजा अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखाई दे रही थी। वहीं महेश भट्ट की बात करें तो वह अपनी बेटी पूजा को किस करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन यह तस्वीर जब सबके सामने आई तो दर्शकों को उनकी यह तस्वीर बिलकुल भी पसंद नहीं आया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन