पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टीवी की ‘पार्वती’ के घर आई लक्ष्मी, पूजा बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म, पहली झलक वायरल

Pooja Banerjee Second Baby: फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दोबारा माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्हीं बेटी का स्वागत हुआ है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

यति सिंह

Pooja Banerjee Baby Girl: टेलीविजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा के परिवार में एक नया और खूबसूरत मोड़ आया है। इस फेमस जोड़ी के घर एक छोटी सी नन्हीं परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही फैंस और टेलीविजन इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने बधाइयों की बौछार कर दी।

कपल ने अस्पताल से एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट करके इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि की है। इस खबर के सामने आते ही दोनों के चेहरे की खुशी और सुकून की झलक साफ देखी जा सकती है।

अस्पताल के कमरे से शेयर की गई तस्वीर

पूजा और कुणाल ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेटी के आने की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के बेड से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पूजा नवजात बच्ची को अपनी गोद में थामे नजर आ रही हैं।

तस्वीर में कुणाल अपनी पत्नी और नन्हीं बेटी के पास बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फिलहाल छुपाकर रखा है और केवल उसकी एक झलक ही दुनिया के सामने रखी है।

पूजा बनर्जी के परिवार में आया खुशियों का पल

इस नए सदस्य के आने से पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का परिवार अब पूरा हो गया है। दंपति का एक बड़ा बेटा भी है जिसका नाम कृषिव है। अब कृषिव एक बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है। फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं और कह रहे हैं कि घर में बेटी का आना सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट लगातार वायरल हो रही है।

साल 2020 में बंधे थे शादी के बंधन में

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। महामारी के कारण उस वक्त कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया था।

इसके बाद साल 2021 में उन्होंने पारंपरिक तरीके से गोवा में भव्य शादी रचाई थी, जिसमें उनके बेटे कृषिव भी शामिल हुए थे। अब इस परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

देवों के देव महादेव से मिली थी पहचान

पूजा बनर्जी टीवी जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें पौराणिक धारावाहिक मोहित रैना के साथ देवों के देव महादेव में माता पार्वती के रोल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

पूजा बनर्जी के इस एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य टीवी शोज और क्षेत्रीय फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। कुणाल वर्मा भी कई टीवी धारावाहिकों में अपनी पहचान बना चुके हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा