पीएम मोदी, नीतू चंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

PM मोदी ने छठ पर्व पर की ‘पहिले-पहिल’ गीत की तारीफ, खुश हुईं नीतू चंद्रा, दिल से कहा शुक्रिया

Neetu Chandra Interview: पीएम मोदी ने ‘पहिले-पहिल’ गीत को एक्स पर ट्वीट कर सराहना की है और इसे देखकर अभिनेत्री नीतू चंद्रा बेहद खुश हो गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दिल से शुक्रिया कहा।

स्नेहा मौर्या

Chhath Song PM Modi Appreciate: बॉलीवुड की प्रतिभाशा ली अभिनेत्री नीतू चंद्रा, जिन्होंने ‘गरम मसाला’, ‘13बी’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, अब बतौर निर्माता भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘छठ’ 24 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। रिलीज के तुरंत बाद ही इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म से जुड़ी पहल की सराहना की है।

आईएएनएस से खास बातचीत में नीतू चंद्रा ने कहा, “फिल्म ‘छठ’ अब वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म हर उस परिवार की कहानी है, जहां रिश्तों की खटास भी आस्था के आगे छोटी पड़ जाती है। आप सभी इसे देखें और अपना प्यार दें।”

नीतू चंद्रा की छठ फिल्म की कहानी

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की कहानी चाचा-भतीजे के रिश्ते पर आधारित है। यह दिखाती है कि कैसे परिवार में झगड़े या मतभेद होने के बावजूद छठ पूजा के समय सभी एकजुट होकर इस पवित्र पर्व को मनाते हैं। फिल्म में संगीत का भी खास योगदान है। इसमें सुनिधि चौहान, अलका याग्निक और शारदा सिन्हा जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। नीतू चंद्रा ने बताया कि छठ सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि “संस्कार और एकजुटता का प्रतीक” है।

फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा भी सुर्खियों में है। दरअसल, पीएम मोदी ने छठ के मौके पर ‘पहिले-पहिल छठी मैया’ गाना शेयर करते हुए लिखा, “छठ महापर्व के शुभारंभ पर ऐसे गीत साझा कर रहा हूं जिन्हें सुनकर हर कोई भावविभोर हो जाएगा।” यह वही गाना है जिसे नीतू चंद्रा ने आठ साल पहले प्रोड्यूस किया था और जिसे शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज दी थी।

पीएम मोदी की सराहना पर खुश हुईं एक्ट्रेस

पीएम मोदी की सराहना पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीतू ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं। उनके एक ट्वीट ने पूरे बिहार को गर्व से भर दिया। छठी मईया से प्रार्थना है कि वे हमारे काम को और आशीर्वाद दें।” बता दें कि नीतू चंद्रा बिहार इलेक्शन कमीशन की स्वीप आइकॉन भी हैं। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने कीमती वोट से सही प्रतिनिधि का चयन करें।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान