पीयूष मिश्रा ने साधा नसीरुद्दीन शाह पर हमला (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर उठाया सवाल, बोले- 'अभी किसके मुंह में हड्डियां हैं?'

Jharkhand Student Protest: रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नसीर साहब से डर नहीं लगता।

अपूर्वा नायक

Piyush Mishra Targets Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सिंगर पीयूष मिश्रा हाल ही में रांची में हो रहे छात्र आंदोलन का हिस्सा बने। यहां पहुंचकर पीयूष मिश्रा ने छात्रों का उत्साह तो बढ़ाया ही लेकिन बॉलीवुड के दोहरे चरित्र की भी पोल खोल दी।

पीयूष मिश्रा ने झारखंड के रांची में होने वाले छात्र आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही पीयूष ने यहां पहुंचकर छात्र आंदोलनों और सरकार की अहम भूमिका के बारे में बात की। इस दौरान पीयूष ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह को भी आड़े हाथों लिया और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाएं।

रांची में छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा

JPSC-JSSC से जुड़े छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच पीयूष मिश्रा रांची पहुंचे। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उन्होंने छात्रों और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और अपशब्दों से बचने की अपील भी की। पीयूष ने कहा कि सरकार को शासन चलाना होता है, इसलिए वह सावधानी से काम करती है और शांति बनाए रखने की कोशिश करती है।

नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान का किया जिक्र

पीयूष मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन का जिक्र किया। इसी संदर्भ में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान को याद किया, जिसमें अभिनेता ने उन सेलिब्रिटीज पर टिप्पणी की थी जो छात्रों के मुद्दे पर कथित तौर पर चुप थे। पीयूष मिश्रा ने कहा कि नसीर साहब ने उस समय कहा था कि जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि इस समय आखिर किसके मुंह में हड्डियां हैं?

'मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन...'

पीयूष मिश्रा ने अपने बयान में नसीरुद्दीन शाह के प्रति सम्मान भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सवाल पूछना जरूरी है। उनका कहना था कि अलग-अलग छात्र आंदोलनों की परिस्थितियों को भी समझना चाहिए।

अब मुझे आपसे डर नहीं लगता

पीयूष मिश्रा ने दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शनों और रांची के आंदोलन के बीच अंतर बताते हुए कहा कि यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संघर्ष के दौरान दाल-भात खाया है। उन्होंने अपने अंदाज में सवाल किया कि क्या कुछ लोग इसलिए चुप रहे क्योंकि उन्हें पिज्जा-बर्गर की जरूरत थी या फिर वे किसी खास तरह की भीड़ का हिस्सा थे।

आखिर में पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं, लेकिन अब उन्हें उनसे डर नहीं लगता। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और बॉलीवुड से जुड़े हलकों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज होने की संभावना है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO