हले ही दिन Ramcharan की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Peddi Day 1 Collection: विदेशो में भी चला 'पेड्डी' का जादू, Ram Charan की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Peddi Day 1 BO Collection: राम चरण की फिल्म Peddi ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने देश में बेहतरीन शुरुआत करने के साथ ही नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है।

यति सिंह

Peddi Day 1 Box Office: सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ के आकड़े को पार कर जबरदस्त शुरुआत की है, जिससे सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस में जब भी साउथ के दिग्गज अभिनेताओं की फिल्में दस्तक देती हैं, तो बॉक्स ऑफिस के पुराने कीर्तिमानों का टूटना तय माना जाता है। इस बार यह कमाल ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी ने कर दिखाया है।

फिल्म पेड्डी के रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने घरेलू बाजार से लेकर विदेशी धरती तक कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं। भारतीय सिनेमाघरों के साथ-साथ विशेषकर नॉर्थ अमेरिका के बाजार में इस फिल्म को लेकर दर्शकों का जो उन्माद देखने को मिल रहा है, उसने फिल्म समीक्षकों को भी हैरत में डाल दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर नॉर्थ अमेरिका में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। खबरों के अनुसार फिल्म ने मात्र 4 घंटों में $100K की शानदार कमाई कर डाली है।

नॉर्थ अमेरिका के में चला राम चरण का जादू

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और पेड्डी ने इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने पहले ही दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग यानी प्री-सेल इतनी मजबूत थी कि महज चार घंटों के भीतर ही इसने एक लाख डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। विदेशी दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए क्रेज अभी भी बरकरार है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 50 करोड़ पार

भारत में इस फिल्म को लेकर कई समय से जो माहौल बना हुआ था, वह रिलीज के पहले दिन के कलेक्शन के रूप में बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों के सिनेमाघरों में सुबह के शो से ही दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई। पेड्डी ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर लगभग 51 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। इतने बड़े आंकड़े के साथ शुरुआत करना किसी भी फिल्म के लिए एक बेहतरीन संकेत माना जाता है। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन भी 30 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज किया गया है।

दुनिया भर में 100 करोड़ से बड़ी ऐतिहासिक शुरुआत

फिल्म की घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों की कमाई को एक साथ जोड़कर देखा जाए, तो पेड्डी का वैश्विक कलेक्शन और भी ज्यादा चौंकाने वाला नजर आता है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 112.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करना भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक ओपनिंग ने यह साफ कर दिया है कि राम चरण की लोकप्रियता अब केवल भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक बड़े ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर राम चरण के साथ यह कौन छा गया

फिल्म पेड्डी की इस बेमिसाल कामयाबी के बीच इंटरनेट की दुनिया में एक और दिलचस्प चर्चा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राम चरण के सुरक्षाकर्मी यानी उनके बॉडीगार्ड की खूब चर्चा हो रही है।

हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जब अभिनेता अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे, तब एक प्रशंसक उनसे मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर जाह्नवी कपूर के बेहद करीब पहुंच गया था। उस नाजुक मोड़ पर मुस्तैदी दिखाते हुए बॉडीगार्ड केविन कुंता ने स्थिति को संभाला और उस शख्स को तुरंत पीछे धकेल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता