राम चरण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Peddi Collection Day 4: RamCharan की 'पेड्डी' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 4 दिनों में पहुंची इतने करोड़ के पार

Peddi Collection Update: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए अपने पहले 4 दिनों के वीकेंड में ₹157 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है।

यति सिंह

Peddi Collection Day 4 Box Office: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' ने बड़े पर्दे पर आते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो दीवानगी थी, वह अब सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी लाइनों और टिकट खिड़की पर हो रही पैसों की बारिश के रूप में साफ नजर आ रही है।

फिल्म पेद्दी ने रिलीज होते ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में सिनेमा घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम दर्शक तक, हर कोई पेद्दी के एक्शन ड्रामा की तारीफों के पुल बांध रहा है। फिल्म पेद्दी ने महज कुछ ही घंटों के भीतर इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ कर दिया है।

वीकेंड पर सिनेमा घरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़

फिल्म रिलीजिंग वीकेंड के आखिरी दिन यानी बीते रविवार को फिल्म पेद्दी की कमाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने की वजह से ही देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी। बीते रविवार को फिल्म ने धमाकेदार जलवा दिखाते हुए 31.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया। इस शानदार संडे कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 157.15 करोड़ रुपये की कुल नेट कमाई की है।

फिल्म पेद्दी ने पेड प्रिव्यूज से 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म ने रिलीजिंग के पहले दिन 51.00 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की। हालांकि रिलीजिंग के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई थोड़ी घटकर 26.90 करोड़ रुपये रही। लेकिन बीते शनिवार को फिल्म ने फिर से बढ़त के साथ 28.85 करोड़ की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड मार्केट में भी बंपर कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ फिल्म पेद्दी ने वैश्विक स्तर पर भी नए रिकॉर्ड बना रही है। दुनिया भर के फैंस को अभिनेता राम चरण का यह अंदाज खूब पसंद आया है। विदेशी बाजारों और देश के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर देखें तो फिल्म अब तक 229.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है। इस तरह ग्लोबल मार्केट में यह फिल्म बेहद आसानी से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।

बुची बाबू सना के डायरेक्शन का महामुकाबला

फिल्म पेद्दी की सफलता के पीछे इसके बेहतरीन डायरेक्शन और दमदार स्टारकास्ट का बड़ा हाथ है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ अभिनेता शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म पेद्दी साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी इस फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश