राम चरण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Peddi Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर गरजी राम चरण की 'पेद्दी', 200 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

Peddi Collection Update: साउथ सुपरस्टार राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचाते हुए वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यति सिंह

Peddi Collection Day 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जब कोई बड़ी फिल्म दस्तक देती है, तो बॉक्स ऑफिस के ग्राफ पूरी तरह बदल जाते हैं। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी से सजी फिल्म ‘पेद्दी’ ने भी कुछ ऐसा ही धमाल मचा दिया है। फिल्म पेद्दी ने रिलीज होते ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में सिनेमा घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम दर्शक तक, हर कोई पेद्दी के एक्शन ड्रामा की तारीफों के पुल बांध रहा है। फिल्म पेद्दी ने महज कुछ ही घंटों के भीतर इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर राम चरण का जादू

सिर्फ भारत की बात करें तो पैन इंडिया में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन से शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने ऑफिशियली बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले ही पेड प्रीव्यूज के जरिए 18.50 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद जब पहले दिन के कलेक्शन के सामने आते ही तो हर कोई हैरान रह गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई के साथ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और फिल्म पेद्दी ने 26.90 करोड़ रुपये की कमाई की।

3 दिनों में की पेद्दी ने जबरदस्त कमाई

फिल्म पेद्दी के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 181.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन भी सिनेमा घरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। रिलीजिंग के तीसरे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 28.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म के इस नए आंकड़े के साथ ही कुल डोमेस्टिक नेट कलेक्शन अब 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं अगर भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह कलेक्शन 149.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशों में चला जान्हवी कपूर का जादू

फिल्म पेद्दी ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नोटों की बारिश कर रही है। विदेशी बाजारों से फिल्म को लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीजिंग के तीसरे दिन फिल्म पेद्दी ने ओवरसीज मार्केट से 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं।

इसे मिलाकर फिल्म का अब तक का कुल विदेशी कमाई 42.00 करोड़ रुपये तक हो गई है। भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो रिलीजिंग के तीन दिनों के भीतर इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 191.07 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म पेद्दी बहुत जल्द ही 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने वाली है।

बुची बाबू सना के डायरेक्शन का महामुकाबला

पेद्दी फिल्म की सफलता के पीछे इसके बेहतरीन डायरेक्शन और दमदार स्टारकास्ट का बड़ा हाथ है। निर्देशक बुची बाबू सना के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म पेद्दी 4 जून 2026 को पूरे देश में रिलीज की गई थी। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ अभिनेता शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म पेद्दी साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी इस फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में फिल्म पेद्दी कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता