आलिया भट्ट को पायल रोहतगी की दो टूक, प्राइवेसी में नहीं आती आपके घर की लोकेशन  
मनोरंजन

आपका यौन संबंध प्राइवेसी में आता है घर की लोकेशन नहीं, आलिया भट्ट पर भड़की पायल रोहतगी?

Payal On Alia: आलिया भट्ट ने अपने नए अंडर कंस्ट्रक्शन घर का वीडियो बनाने और फोटो खींचने को प्राइवेसी का उल्लंघन बताया था, अब इस पर पायल रोहतगी ने बताया है यह प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है।

अनिल सिंह

StartFragment

Payal Rohatgi Gets Angry On Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर की तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर वह भड़क गई थी, उन्होंने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताया था। अब इस मामले पर पायल रोहतगी का बयान सामने आया है और उन्होंने आलिया भट्ट को दो टूक जवाब दिया है और बताया है कि घर की लोकेशन शेयर करना प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं होता है। इतना ही नहीं उन्होंने आलिया भट्ट को यह भी बताया है कि प्राइवेसी का उल्लंघन किसे कहते हैं।

पायल रोहतगी ने आलिया भट्ट के बारे में छपी रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आलिया भट्ट को संदेश देने का प्रयास किया है, लेकिन वह आलिया भट्ट से बेहद नाराज नजर आ रही हैं। पायल रोहतगी की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

पायल रोहतगी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा

पायल रोहतगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट पर छपी मीडिया रिपोर्ट को शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट ने बताया है कि उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर की लोकेशन को शेयर करना प्राइवेसी का उल्लंघन है। पायल रोहतगी ने उस पर लिखा है यह प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं माना जा सकता, आपके पति या किसी दूसरे पुरुष के साथ आपका सेक्सुअल एक्ट आपकी प्राइवेसी होता है।

पति के साथ तलाक की अफवाह से परेशान हुई थी पायल रोहतगी

पायल रोहतगी हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उन्होंने आलिया भट्ट को बेहद कड़ा संदेश दिया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने आता है या नहीं? पायल रोहित की अगर बात करें तो बीते दिनों वह अपने पति को लेकर मतभेद और तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थी। बाद में संग्राम सिंह में सामने आकर उन खबरों को बेबुनियात खबर बताया था। उन अफवाहों की वजह से पायल रोहतगी बेहद परेशान हुई थीं।

EndFragment

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब