पायल रोहतगी पर तलाक की अफवाह का हुआ बुरा असर 
मनोरंजन

तलाक की अफवाहों से बहुत प्रभावित हुई थी पायल रोहतगी, संग्राम सिंह ने किया खुलासा

पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह के तलाक की अफवाह ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद पत्रकारों पर पायल भड़क उठी इसी बीच अब संग्राम सिंह ने बताया है कि उस अफवाह का पायल पर बुरा असर हुआ।

अनिल सिंह

Payal Rohatgi Sangram Singh: 3 साल पहले पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी हुई थी। थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक पहले दोनों के बीच मतभेद की खबर सामने आई और कहा यह जाने लगा कि दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो जाएगा। दरअसल यह खबर पायल रोहतगी के इस्तीफा के बाद आई थी। पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह के चैरिटेबल ट्रस्ट में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पायल के इस्तीफे के बाद दोनों के बीच मतभेद की खबरों ने जोर पकड़ लिया, जब पायल रोहतगी से इस विषय पर पत्रकार ने सवाल पूछा तो वह पत्रकार पर भड़क उठी, इसी बीच जब संग्राम सिंह का बयान सामने आया है उन्होंने बताया है कि तलाक की अफवाह फैलने के बाद पायल रोहित की पर इसका बुरा असर पड़ा था।

न्यूज 18 के शो में संग्राम सिंह मेहमान बनकर पहुंचे थे और बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें की। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया की पायल संग तलाक की अफवाह ने उनके परिवार को कैसे प्रभावित किया? तो संग्राम सिंह ने बताया कि हमारी शादी की सालगिरह से ठीक पहले हमारे तलाक की खबरें आने लगी। हम ही नहीं परिवार के लोग भी परेशान हो गए। दूर दराज से लोग हमें मैसेज भेज रहे थे और पूछ रहे थे की सब कुछ ठीक है। इसी बीच में मैंने एनिवर्सरी की तस्वीर पोस्ट की और मामला शांत हो गया, लेकिन ऐसी चीजें परिवार को और हमें प्रभावित करती हैं।

बातचीत के दौरान संग्राम सिंह ने बताया कि 10-12 साल पहले ऐसी खबरें मुझे बहुत ज्यादा परेशान करती थी। मैं हर्ट हो जाता था। लेकिन अब मैं अपनी चमड़ी मोटी कर ली है। हम पब्लिक लाइफ जीते हैं। इसलिए इस तरह की बातों पर प्रभावित नहीं हो सकते, लेकिन पायल बहुत सोचती है इसलिए वह प्रभावित हो जाती है और फिर भड़क उठती है।

पायल रोहतगी के पत्रकार पर भड़कने पर भी संग्राम ने अपनी राय रखी और बताया कि वह पायल को हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखने से रोकते हैं, लेकिन पायल नहीं मानती, संग्राम ने बताया पायल बहुत इमोशनल है, मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने इस्तीफा वाली खबर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। मैं चुपचाप काम में विश्वास रखता हूं। मुझे गुस्सा नहीं आता, लेकिन पायल का व्यवहार मुझसे अलग है, वह नेगेटिव कमेंट्स पर भड़क जाती हैं। हम दोनों इसीलिए साथ हैं क्योंकि हम दोनों अलग हैं, हम दोनों एक जैसे होते तो हम साथ नहीं होते।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा