पवन सिंह का भाषा विवाद पर तीखा बयान  
मनोरंजन

पवन सिंह का भाषा विवाद पर तीखा बयान, बोले- मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो

पवन सिंह ने महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती और मैं मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो। हिंदी बोलना उनका अधिकार है।

सोनाली झा

Pawan Singh Language Controversy: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में कुछ घटनाओं में उन लोगों पर हमले की खबरें सामने आईं, जो महाराष्ट्र में रहते हुए भी मराठी भाषा का प्रयोग नहीं कर रहे थे। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने बेबाक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह ने एक सार्वजनिक बातचीत में कहा कि मुझे मराठी नहीं आती और मैं मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो। उन्होंने आगे कहा कि उनका जन्म बंगाल में हुआ था, लेकिन वह बांग्ला भी नहीं बोलते। ऐसे में किसी विशेष राज्य में जाकर वहां की भाषा बोलने की अनिवार्यता उन्‍हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें हिंदी बोलने का अधिकार है और हिंदी राष्ट्रभाषा है।

पवन सिंह ने कहा कि मैं मुंबई काम करने जाता हूं। अगर कोई कहे कि वहां मराठी ही बोलनी पड़ेगी, तो ये गलत बात है। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? मार देंगे? मुझे मरने से डर नहीं लगता। उनका यह बयान कई लोगों को चौंका रहा है, लेकिन साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

अनूप जलोटा ने कहा कि मराठी एक खूबसूरत भाषा है और वह खुद मराठी गाने भी गाते हैं। लेकिन हिंदी देश की मातृभाषा है और हर जगह बोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए और जितनी भाषाएं सीखें, उतना बेहतर होगा। पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है।

पवन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' में भी 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' गाना गाया था। इस गाने में श्रद्धा कपूर नजर आई थीं और यह गाना जबरदस्त हिट रहा। भाषा के इस विवाद पर पवन सिंह का बयान भले ही तीखा हो, लेकिन यह भारत में भाषाई विविधता और सहिष्णुता को लेकर चल रही बहस में एक अहम बिंदु बन गया है। आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP