पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 फिनाले से पहले पवन सिंह की जान को खतरा, बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, कहा- सलमान के साथ...

Pawan Singh Threat Call: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लखनऊ में अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल मिला, जिसमें उन्हें सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 फिनाले में स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी गई।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Threat News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लखनऊ में एक गंभीर धमकी का सामना करना पड़ा है। बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सीधे धमकी दी। यह धमकी पवन सिंह की बिग बॉस फिनाले में होने वाली परफॉर्मेंस के ठीक एक दिन पहले सामने आई, जिससे पूरी टीम में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉल में पवन सिंह को साफ-साफ कहा गया कि वे सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कॉल करने वाले ने सिर्फ धमकी ही नहीं दी, बल्कि पवन सिंह से मोटी फिरौती की रकम की मांग भी की है।

बिग बॉस फिनाले की तैयारी में थे पवन सिंह

गौर करने वाली बात ये है कि पवन सिंह 7 दिसंबर को फिल्मसिटी, गोरेगांव में होने वाले बिग बॉस 19 फिनाले में परफॉर्म करने वाले थे। वे अपनी तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए थे, लेकिन धमकी भरे फोन कॉल ने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, फोन पर कॉलर ने पवन सिंह को करियर बर्बाद करने की भी चेतावनी दी। धमकी के बाद पवन सिंह की टीम ने तुरंत पुलिस से संपर्क साधने का फैसला किया है और मामले को आधिकारिक रूप से दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पवन सिंह, जो इन दिनों लखनऊ में मौजूद हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय और प्यार पाने वाले कलाकारों में से एक हैं। ऐसे में उन्हें मिली धमकी ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस इस मामले की जांच जल्द शुरू करेगी, जिसमें ये साफ होगा कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या केवल नाम का इस्तेमाल कर डराने की कोशिश कर रहा है।

अभिनेता की बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस यह भी पता लगाएगी कि फोन कॉल लखनऊ से की गई या किसी अन्य शहर से। फिलहाल पवन सिंह की टीम पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिग बॉस फिनाले में परफॉर्मेंस को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा, इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी