Pawan Singh Jyoti Singh Divorce Case: विवादों में हमेशा से घिरे रहने वाले भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक पवन सिंह फिर से अपनी निज़ी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के साथ कुछ सालों से चल रहा विवाद और गरमाता जा रहा है। गायक पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे तलाक के विवाद की खबरें पहले भी चर्चा में रही हैं।
वहीं ज्योति सिंह द्वारा दिए गए इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ फैंस ज्योति सिंह के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग गायक पवन सिंह का समर्पथन करते दिख रहे है।
क्या है गायक पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह का विवाद ? चलिए जानते है...
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गायक पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत से खुलासे किए। और तलाक का अल्टिमेटम देते हुए 10 करोड़ एलिमनी की मांग कर डाली।
ज्योति सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शुरुआत में पवन सिंह से तलाक को लेकर 3 करोड़ एलिमनी की मांग की थी। उन्होंने ये रकम अपनी जिंदगी की नई शुरुआत और भविष्य सुरक्षित करने के लिए मांगी थी।
ज्योति सिंह ने इस बात को लेकर दावा करते हुए कहा कि गायक पवन सिंह ने उन्हें 3 करोड़ रुपये के बजाए 50 लाख रुपये देने की बात की है।
प्रेस वार्ता के दौरान ज्योति सिंह तलाक का ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘आज के समय में 50 लाख में 2 कमरों का घर तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जब 3 करोड़ रुपये देने में 8 साल का समय लगा दिया इसलिए उन्होंने एलिमनी की रकम को 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ देने में की मांग की है।
ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि ‘इस शादी-शुदा जिंदगी में उन्हें कई मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ा।
ज्योति सिंह ने बातचीत में यह भी बताया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें कई मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक ये मामला कोर्ट में चल रहा है, तब तक ना तो मैं शादी करूंगी और ना ही पवन सिंह को करने दूंगी।