पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के लिए खुलवाई साड़ी की दुकान 
मनोरंजन

पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के लिए खुलवाई साड़ी की दुकान, मनीषा रानी के साथ भेजी ये खास गिफ्ट

Rise and Fall Update: राइज एंड फॉल शो में हाल ही में मनीषा रानी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि पवन सिंह ने शो से बाहर धनश्री वर्मा के लिए साड़ी की दुकान खुलवाई है।

सोनाली झा

Pawan Singh gave Dhanashree Verma a Gift: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह भले ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन शो छोड़ने के बाद भी वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान उनकी दोस्ती धनश्री वर्मा से खास चर्चा में रही थी। धनश्री भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स-वाइफ हैं और इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। पवन और धनश्री की बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

शो में कई बार पवन सिंह ने धनश्री की तारीफ की और दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं। पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद दर्शकों की रुचि थोड़ी कम हो गई, क्योंकि उनकी कहानियां और अंदाज लोगों को बेहद पसंद आते थे। लेकिन पवन सिंह घर से बाहर आने के बाद भी धनश्री का ख्याल रखना नहीं भूले।

मनीषा रानी बनी मैसेंजर

इस पूरे मामले का खुलासा शो की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री मनीषा रानी ने किया। घर में एंट्री करते ही मनीषा ने सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की और खासकर धनश्री को पवन सिंह का संदेश सुनाया। मनीषा ने बताया कि शो में आने से पहले उन्होंने पवन सिंह से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान पवन ने उनसे कहा कि उन्होंने धनश्री के लिए बाहर ‘साड़ी की दुकान’ खुलवा दी है।

मनीषा रानी ने कही ये बात

मनीषा रानी ने हंसते हुए धनश्री से कहा कि पवन जी ने बोला कि बाहर मैंने तेरे लिए साड़ी की दुकान खुलवा दी है। सारी ब्रांडेड साड़ियां वहीं मिलेंगी। और उन्होंने कहा कि जाकर धनश्री को बता देना। इसके साथ ही मनीषा ने पवन सिंह का भेजा एक छोटा सा गिफ्ट भी उन्हें सौंपा एक काली बिंदी, जिसे पवन ने खासतौर पर धनश्री के लिए भिजवाया था।

दोस्ती बनी चर्चा का विषय

पवन और धनश्री की दोस्ती अब शो के बाहर भी चर्चा का हिस्सा बन चुकी है। जहां पवन सिंह का यह गिफ्ट दर्शकों को सरप्राइज कर गया, वहीं शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी यह सुनकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस पवन की इस जेनरस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और अपने गानों, फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ में उनकी मौजूदगी ने शो को नई पहचान दी थी। अब शो से बाहर आने के बाद भी वह अपने काम और पर्सनल टच की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी