Pawan Singh Emotional Bhojpuri Bawal Promo: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह यूं तो पर्दे पर गर्दा उड़ा देते हैं, लेकिन ये पावर हाउस के पीछे एक भावुक इंसान भी छुपा हुआ है। अभी निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं।
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से काफी कम लोग वाकिफ है, लेकिन अब उनके फैंस को उनकी जिंदगी को नजदीक से जानने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, जिओ हॉटस्टार पर जल्द ही एक रियलिटी शो भोजपुरी बवाल शुरू होने जा रहा है। जिस शो में शामिल भोजपुरी कलाकार अपने निजी जिंदगी को पर्दे पर उजागर करने वाले है। साथ ही लोगों को इन कलाकारों के जीवन का हाल देखने भी मिलेगा।
प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के पैर दबाते हुए नजर आते हैं। बातचीत के दौरान उनकी मां बताती हैं कि उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या है, जिसकी वजह से उनके पैरों में सूजन रहती है। मां की तकलीफ देखकर पवन सिंह के आंसू झलक जाते है और उनकी चिंता साफ नजर आती है।
मां अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह अपने सारे काम छोड़कर उनकी देखभाल करने आ जाते है और उनका बहुत सम्मान करते है। यह सुनकर पवन सिंह भावुक हो जाते है और कहते है कि मेरे पास अगर कोई संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हैं। बाकी मेरे पास और कुछ नहीं है। इतना कहते ही उनकी आंखें नम हो जाती हैं और प्रोमो का यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भावुक माहौल के बीच प्रतिमा देवी अपने बेटे से कहती है कि उन्हें जल्द शादी करके अपनी जिंदगी बसा लेनी चाहिए। वह यह भी पूछती है कि अगर कभी वह नहीं रहीं तो उनका क्या होगा। मां की यह बात सुनकर पवन सिंह खुद को संभाल नहीं पाते और कहते है कि अगर माई चली गई, तो पवन सिंह खत्म है। यह संवाद फैंस को बेहद भावुक कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
भोजपुरी बवाल के प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पवन सिंह के इस भावुक और पारिवारिक रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई प्रशंसकों का कहना है कि पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने वाले पावर स्टार का यह संवेदनशील पक्ष उन्हें और भी करीब महसूस कराता है।
गौरतलब है कि पवन सिंह की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में रियलिटी शो में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलुओं को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।